24×7 बिजली सुनिश्चित करने के लिए केजरीवाल के निर्देश पर बिजली मंत्री आतिशी ने किया बीएसईएस कंट्रोल रूम का निरीक्षण

कंट्रोल रूम में बिजली मंत्री आतिशी ने बीएसईएस के बिजली वितरण के मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण किया
‘जीरो पॉवर कट’ के साथ इन गर्मियों बिजली की हर बढ़ी माँग पूरी करेंगे
दिल्ली के लोगों को बिना किसी पॉवर कट 24×7 बिजली उपलब्ध करवाना केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता
बिजली मंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश-गर्मियों में एक मिनट के लिए भी न हो पॉवर कट इसके लिए मौजूदा समस्याओं को तुरंत दूर किया जाए
बिजली वितरण के मॉनिटरिंग सिस्टम को और अधिक बेहतर बनाया जाए ताकि कम से कम समय में पॉवर कट की किसी भी स्थिति की जा सके दूर
दिल्ली में हर घर तक पीक डिमांड में भी लगातार पहुँचे बिजली इसके लिए पूरे वितरण प्रणाली पर बिजली मंत्री ने स्वयं बना रखी है नज़र
बिजली मंत्री का अधिकारियों को निर्देश- हर सप्ताह सौंपी जाए डिस्ट्रीब्यूशन मॉनिटरिंग सिस्टम की रिपोर्ट
EROS TIMES: राजधानी में 24×7 बिजली सुनिश्चित करने की दिशा में अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर शनिवार को बिजली मंत्री आतिशी ने बालाजी एंक्लेव स्थित बीएसईएस के इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन मॉनिटरिंग सिस्टम कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। बिजली मंत्री ने मॉनिटरिंग सिस्टम के सभी पहलुओं को समझा और पूरे सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। ताकि कम से कम समय में पॉवर कट की किसी भी समस्या को पहचानते हुए उसे तुरंत दूर किया जा सके।
इस मौक़े पर बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों को बिना किसी पॉवर कट 24×7 बिजली उपलब्ध करवाना केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्ध है। इस दिशा में ‘जीरो पॉवर कट’ के साथ हम इन गर्मियों बिजली की हर बढ़ी माँग को पूरा करेंगे।
इस दिशा में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मियों में पीक डिमांड के दौरान लोगों को पॉवर कट की समस्या से न जूझना पड़े इसके लिए तत्काल बिजली वितरण प्रणाली के किसी भी समस्या जैसे तारों को बदलना, ट्रांसफ़ॉर्मर में किसी प्रकार की मरम्मत सहित तमाम समस्याओं को तुरंत दूर किया जाए।
बिजली मंत्री ने बीएसईएस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में मौजूद निगरानी प्रणाली को और अधिक मज़बूत किया जाए और माइक्रो लेवल पर भी निगरानी की जाए ताकि कम से कम समय में पॉवर कट की किसी भी समस्या को पहचानते हुए तुरंत दूर किया जा सके।
बिजली मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें हर सप्ताह पूरे मॉनिटरिंग सिस्टम की रिपोर्ट सौंपी जाए। जिसमें किस जगह पॉवर कट हुआ उसका क्या कारण था उसे कैसे पहचाना गया और उस समस्या को कितने समय में दूर किया गया इसकी पूरी जानकारी हो।
अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली में हर घर तक पीक डिमांड में भी लगातार बिजली पहुँचे इसके बिजली मंत्री आतिशी ने स्वयं पूरे वितरण प्रणाली पर नज़र बनाए रखी है और नियमित रूप से अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा करती है।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन