मैं अपने समस्त कांग्रेस के पुराने साथियों का तहे दिल से कांग्रेस में स्वागत करती हूँ – शीला दीक्षित

नई दिल्ली:EROS TIMES: 1 फरवरी, 2019- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आज पूर्व विधायक शीशपाल, पूर्व निगम पार्षद चौ0 भागवीर और बबली नागर, दिल्ली कांग्रेस पूर्व सचिव इन्द्राज पहलवान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रेम कुमार प्रेमी, युवा कांग्रेस के बदरपुर विधानसभा योगेन्द्र अवाना और शकील खान का कांग्रेस में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी नेताओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर उन्हें कांग्रेस में शामिल किया और कहा कि मैं अपने समस्त कांग्रेस के पुराने साथियों का तहे दिल से कांग्रेस में स्वागत करती हूँ, यकीनन इनके सहयोग से दिल्ली में कांग्रेस को और मजबूती प्राप्त होगी और हम सब मिलकर साम्प्रदायिकता के खिलाफ दिल्ली की जनता के लिए कार्य करेंगे।

पूर्व विधायक शीशपाल, पूर्व निगम पार्षद चौ0 भागवीर और बबली नागर, युवा कांग्रेस के बदरपुर विधानसभा योगेन्द्र अवाना व शकील खान ने जनता दल यूनाईटेड से, प्रेम कुमार प्रेमी, इन्द्राज पहलवान भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस की नीतियों मे विश्वास जताते हुए आज सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय एनएसयूआई ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर हर्ष चौधरी अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे।
चौ0 शीशपाल ने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर अकेली ऐसी पार्टी है जो साम्प्रदायिक ताकतों से लड़़ रही है।
आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के नेतृत्व से प्रभावित होकर मैं अपने साथियों के साथ कांग्रेस की विचार धारा से जुड़े रहे है। कांग्रेस की नीतियों में अटूट विश्वास और राहुल गांधी जी का कुशल नेतृत्व ने हमें प्रेरित किया और हम कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

शीला दीक्षित ने सभी नेताओं का आव्हान किया कि आप कांग्रेस की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करें और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संदेश व कांग्रेस के कार्यक्रमों को दिल्ली वासियों तक पहुॅचाऐं।

  • Related Posts

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    नोएडा, 5 जून 2026। 53वें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चैलेंजर्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण,…

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 32 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 48 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 31 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 15 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम