गुणों से भरपूर है हरा प्याज, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

हरे प्याज में विटामिन सी, ए, के, बी-2 और थियामाइन भरपूर मात्रा में होते हैं। आइए जानें, आहार में हरे प्याज का सेवन आपके लिए किस तरह फायदेमंद साबित हो सकता है… हरा प्याज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता हैं। इसे आप सब्जी, सलाद और सूप के रूप में भी ले सकते हैं। बहुत से लोग इसे स्प्रिंग ओनियन के रूप में भी जानते हैं। इस प्याज में सल्फर बहुत अधिक मात्रा में होता है, जो शरीर के लिए बहुत लाभप्रद है। हरे प्याज में विटामिन सी, ए, के, बी-2 और थियामाइन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा यह कॉपर, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, क्रोमियम, मैंग्नीज और फाइबर का भी बहुत अच्छा स्रोत है। आइए जानें, आहार में हरे प्याज का सेवन आपके लिए किस तरह फायदेमंद साबित हो सकता है… दिल के लिए अच्छा हरा प्याज दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को कम करता है और कोरोनरी हृदय रोग को कम करता है। हरे प्याज में एंटीऑक्सीडेंट की अधिकता कोशिकाओं की क्षति को रोकती है। इसमें विटामिन-सी अधिक मात्रा में होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लडप्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है। इसमें सल्फर भी पाया जाता है, जो दिल के रोगों को दूर रखने में मदद करता है। हड्डियों को बनाए मजबूत हरे प्याज में एंटी-इन्फ्लेमैटरी(सूजन कम करने वाले) गुणों के कारण इसके सेवन से आर्थराइटिस के दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा विटामिन सी और विटामिन के की अच्छी मात्रा होने के कारण हरा प्याज हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। पेट के लिए लाभप्रद हरे प्याज में सल्फर पर्याप्त मात्रा में होता है, जिसमें मौजूद एलाइल सल्फाइड नामक तत्व पेट के कैंसर से बचाव के लिए जरूरी होता है। हरे प्याज में पेक्टिन नामक तत्व पेट के कैंसर का खतरा कम करता है। जुकाम और फ्लू से बचाए एंटीऑक्सीडेंट की अधिकता वाले हरे प्याज में एंटीबैक्टीरियल व एंटीवायरल गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से मुक्त रखते हैं। इसके सेवन से जुकाम, फ्लू और मौसमी बुखार का खतरा कम होता है।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस