पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों की बेतहाशा बढ़ोतरी से आम जनता से लेकर किसान मजदूर एवं व्यापारी सभी परेशान है

दिल्ली:EROS TIMES: लगातार रिकार्ड बनाती पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों की बेतहाशा बढ़ोतरी से आम जनता, किसान, मजदूर एवं व्यापारी त्राही त्राही कर रही है और मोदी सरकार के कानों पर जूं भी नहीं रेंग रही है।

मोदी सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए महानगर काँग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ काँग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यलय सैक्टर 19 पर जोरदार प्रदर्शन कर पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही लूट को बंद करने को ज्ञापन दिया।
दोपहर 12 बजे चिलचिलाती गर्मी में कार्यकर्ता बैल गाड़ी में इकट्ठा होकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार जनता से मनमाने पैसे पट्रोल ओर डीजल के नाम से लूट रही है।
मोदी सरकार सोचे समझे तरीके से प्रतिदिन बढ़ोतरी कर रही है जिससे जनता को पता न लगे। जब से यह सरकार आयी है तब से जनता को ठगने का कार्य कर रही है। प्रवक्ता पवन शर्मा ने मीडिया को बताया कि मोदी सरकार ने 2014 से लेकर अभी तक 9 बार केंद्रीय उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी की है और अपना खजाना भरने का कार्य किया है।
2012 काँग्रेस की सरकार में जब क्रूड तेल 127 डॉलर प्रति बरैल था तब पट्रोल 65.64 रुपये एवं डीजल 40.91 रुपये था। आज क्रूड ऑयल 80 डॉलर पर होने के बावजूद कीमते 80 रुपये के पार पहुंच चुकी हैं।

पेट्रोलियम कंपनी अपना मुनाफा दुगुना करने में लगी हैं। पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ोतरी से महंगाई भी दिनों दिन बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी माँग करती है कि तुरंत उत्पाद शुल्क एवं टैक्सेस कम करके जनता को राहत देनी चाहिय।
एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना ने कहा पट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि एवं खाध पदार्थों के दामों में वृद्धि से महंगाई चरम पर है भाजपा केन्द्र सरकार में चार साल पूर्ण होने का जश्न मना रहीं हैं उन्हें तो पश्चाताप करना चाहिए महंगाई और डीजल पेटरोल के दामों को लेकर चीख़ मारने वाली भाजपा सत्ता प्राप्ति के बाद सब भूल गयी हैं और लगातार महंगाई बढ़ने रही है।
जितेन्द्र अम्बावत ने कहा देश में प्रतिदिन बढ़े रहे डीजल पेटरोल कीमतों ने जनता का जीना दूभर हो गया है। भाजपा सरकार बढ़े रही तेल कीमतों को कम करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
तेल की कीमतें बढ़ने से सबसे ज्यादा प्रभाव ट्रांसपोर्टरों पर पडता है जिसके चलते आम-जन के उपयोग की वस्तुऐ महंगी हो रही हैं। भाजपा जब विपक्ष में थी तब वह महंगाई और डीजल पेटरोल के दामों के विरुद्ध घरना- प्रदर्शन किया करतीं थीं आज चुप क्योहै।

आज भाजपा सरकार को जनता के दुख से कोई मतलब नहीं है। सिर्फ सत्ता भोगना जानती है।
प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारियों में अध्यक्ष मुकेश यादव, दिनेश अवाना, पवन शर्मा, पुष्पाकाण्डपल, लियाकत चौधरी,योगेश शर्मा, जितेंद्र अम्बावत, ललित अवाना, अख़्तर खान, सतेंद्र शर्मा, विक्रम सेठी, यतेन्द्र शर्मा,गौतम अवाना,दयाशंकर पांडेय, जे सी मिश्रा, एन के झा, सहाबुदीन, मोहम्द गुड़ु, समशेर अब्बासी, मनोज राठौर, विक्रम डेढा, ऋषि गौतम, वीरो देवी, सुनीता शारदा, मधु राय, डॉ सीमा, नीता चौहान, सतीश पंचाल एवं अरुण प्रधान सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

  • Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 11 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली