CIPL फाउंडेशन के सहयोग से नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई

Eros Times: नोएडा  शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  CIPL फाउंडेशन के सहयोग से,”स्वामी रामकृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल”, गांव सर्फाबाद सेक्टर 73, नोएडा में एक नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई । इस प्रशिक्षण केंद्र पर स्कूल के बच्चों के अलावा गांव के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों को भी कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी जिसके माध्यम से बच्चों का तकनीकी ज्ञान का स्तर बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ स्कूल के ही बच्चों के हाथों फीता काट कर किया गया। बच्चों के द्वारा फीता काटने से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगा।

CIPL फाउंडेशन के संस्थापक विनोद कुमार ने कहा कि आज की बदलती दुनिया में टेक्नोलॉजी का उपयोग करना बहुत ही आवश्यक हो गया है। खासकर शिक्षा के  क्षेत्र में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का उपयोग करके हम विद्यार्थियों को काफी स्मार्ट और हुनरमंद बना सकते हैं।

स्वामी रामकृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक कुशुमलता शर्मा ने कहा कि CIPL फाउंडेशन ने उनके स्कूल में “कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र ” खोलकर स्कूल के बच्चों के लिए तरक्की का एक नया रास्ता खोल दिया है। स्कूल की प्रधानाचार्य रूबी चौहान ने अनुशासन के साथ कंप्यूटर शिक्षा के महत्व के बारे में बच्चों को समझाया।
 इस मौके पर CIPL फाउंडेशन के मैनेजर योगाचार्य बृजेश शुक्ला ने बच्चों को योगध्यान कराया और स्वास्थ्य एवं शिक्षा के महत्व को समझाया । इस अवसर पर नीरज कुमार सिंह, डाक्टर प्रेम प्रकाश,कमलेश तिवारी, रमेश दायमा, CIPL फाउंडेशन टीम के सहयोगी सदस्य तथा तरुण जी, दीपक जी व स्वामी रामकृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ और बच्चे उपस्थिति रहे।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस