FEVA के इलेक्ट्रिक वाहन का एडिशन इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया गया

Eros Times: भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक वाहन शो ने फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिक वीइकल (FEVA) के तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा में अपने तीसरे एडिशन का समापन किया। FEVA के इलेक्ट्रिक वाहन का यह एडिशन ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया गया। प्रदर्शनी सहयोगकर्ताओं, सरकारी एजेंसियों, प्रतिनिधियों, खरीदारों और विक्रेताओं के लिए आदर्श बी2बी और बी2सी मंच बन गई है। समापन समारोह संजय निषाद, मंत्री फिशरीज, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया और 15 से 20 इलेक्ट्रिक वाहनों और ईवी कॉम्पोनेन्ट ब्रांडों ने प्रदर्शनी में अपने उत्पाद लॉन्च किए। VEGH ऑटोमोबाइल्स, शक्ति ईवी मोबिलिटी, अर्बन ई बाईक्स, रिलेक्टो, JHEV मोटर, E bike Go by ACER, डायनेमो इलेक्ट्रिक, सर्वोटेक चार्जिं, मंत्रा ई बाइक, याकूजा कार और ई बाइक्स, आज एंटरप्राइजेज जैसी कंपनियां ने प्रदर्शनी में अपने उत्पाद लॉन्च किये थे। आज, “ग्रीन सलूट टू द  नेशन ” थीम के साथ फीवा ग्रीन ड्राइव 4.0 का लॉन्च किया गया। लॉन्च की तारीख घोषित कर दी गयी है , 23 दिसंबर 2023 से 26 दिसंबर 2023 को यह दिल्ली एनसीआर  से शुरू होकर वाघा बॉर्डर से जाएगी । यह विश्व रिकॉर्ड ड्राइव होगी जो वृक्षारोपण के साथ अधिकतम दूरी तय करने वाले वाहनों की संख्या का रिकॉर्ड बनाएगी। यह आर्गो ईवी स्मार्ट, फीवा और धीमान सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जाता है और ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा समर्थित है।

आर्गो ईवी स्मार्ट के संस्थापक और निदेशक सुधीर कुमार जसावत के अनुसार, “हम हरित कल के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। यह ग्रीन ड्राइव ग्रीन इंडिया मिशन पर काम कर रही है और पूरे भारत में चार्जिंग स्टेशन प्रदान करके ईवी उपयोगकर्ताओं को देश भर में यात्रा करने का विश्वास दिलाकर सरकारी निकायों का समर्थन कर रही है।

ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष स्वदेश कुमार के अनुसार, “इस तरह की ग्रीन ड्राइविंग और पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का उपयोग आपके पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के बेहतरीन तरीके हैं। ईवी शून्य टेलपाइप उत्सर्जन पैदा करते हैं और पारंपरिक गैसोलीन से चलने वाली कारों की तुलना में अधिक ऊर्जा-कुशल हैं। मैं दिसंबर 2023 में आने वाले ग्रीन ड्राइव 4.0 की सफलता की कामना करता हूं।

FEVA के अध्यक्ष डॉ.सरोज एवं डॉ. मिश्रा ने सभी इलेक्ट्रिक चार्जिंग कंपनी से अधिक से अधिक स्टेशन लगाने एवं उनकी गुणवत्तापूर्ण रखरखाव, संरक्षण पर जोर देने का निर्देश दिया l किसी भी तकनीकि सहायता के लिये फीवा पूर्ण सहयोग देगी l FEVA भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलते हुए इलेक्ट्रिक वाहन में इलेक्ट्रिक चार्जिंग करने पर भी अनुसंधान में सहयोग एवं भागीदारी कर रही है, जल्द ही य़ह मार्केट में लांच किया जाएगा l

समवर्ती कार्यक्रम के ई-चार्ज फोरम 2023 – इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के विकास पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन और राष्ट्रीय सेमिनार परिवहन का संचालन फीवा के अध्यक्ष डॉ. एस के सरोज एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव मिश्रा ने आयोजन को प्रतिनिधियों, राजदूतों, कॉर्पोरेट्स, ईवी कंपनियों आदि से सफल चर्चा एवं वार्तालाप कराया । इलेक्ट्रिक चार्जिंग से संबंधित विभिन्न विषयों पर FEVA पैनल चर्चा ने भारत में ई-मोबिलिटी के विकास और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग से जुड़ी चुनौतियों ने इस आयोजन पर अत्यधिक प्रभाव डाला है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज