फ्लैट का आवंटन रद्द फिर भी ओनर काबिज, अवैध निर्माण में किरायेदार

Eros Times: नोएडा प्राधिकरण के कारनामों की फेहरिश्त इतनी लंबी है कि इसके एक छोर का पता लगाना मुश्किल की नहीं, नामुमकिन है। प्राधिकरण के अफसरों के बारे में आप कुछ भी सोच और कह सकते हैं। ताजा मामला सेक्टर-12 के जेड ब्लॉक का है। यहां अवैध निर्माण के कारण एक फ्लैट का आवंटन निरस्त किया गया। इसका नोटिस भी फ्लैट पर चस्पा कर दिया गया। लेकिन, चार माह बीत जाने के बाद भी अथॉरिटी ने अब तक अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया। इतना ही नहीं, उस फ्लैट पर अब भी ओनर का कब्जा है और अवैध रूप से बने अतिरिक्त मंजिल को किराये पर दे रखा है।

नोटिस पर नोटिस, लेकिन जवाब किसी का नहीं

सेक्टर-12 के जेड ब्लॉक के फ्लैट नंबर-355बी निवासी रेनू बिष्ट ने दो मंजिले फ्लैट के ऊपर अवैध रूप से दो और मंजिल का निर्माण कर लिया। इससे बगल के फ्लैटों में रहने वालों को दिक्कतें होने लगीं। बारिश का पानी भी दूसरों के घरों में जाने लगा। इस बात की शिकायत पर प्राधिकरण ने 26 सितंबर 2022 को फ्लैट की ओनर रेनू बिष्ट के नाम नोटिस जारी किया था। लेकिन, उसका जवाब नहीं दिया गया और न ही अवैध निर्माण को ही हटाया गया।

प्राधिकरण कर्मचारियों को भी धमकी देकर भगाया

वर्क सर्किल एक के वरिष्ठ प्रबंधक ने 27 सितंबर 2022 को सेक्टर-12 के फ्लैट नंबर जेड-355बी की छत पर अवैध रूप से दो अतिरिक्त मंजिल के निर्माण को रुकवाया। लेकिन, उसके बावजूद अवैध निर्माण जारी रहा। इतना ही नहीं, साइट स्टॉफ के साथ भी अभद्र बर्ताव किया गया। इस मामले में कई बार पुलिस को भी दखल देना पड़ा, लेकिन हर बार दबंगों के आगे नतमस्तक होकर पुलिस भी लौट गई। प्राधिकरण के कर्मचारियों ने भी कई बार अवैध निर्माण को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी धमकी देकर भगा दिया गया। 

चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया अवैध निर्माण

प्राधिकरण ने 25 नवंबर 2022 को एक बार फिर नोटिस जारी कर रेनू बिष्ट को चेताया। यह भी कहा गया कि यह अंतिम नोटिस है। इसमें अवैध निर्माण को सात दिनों में हटाने की चेतावनी दी गई। उसके बावजूद फ्लैट मालिक पर कोई असर नहीं हुआ और अवैध निर्माण नहीं हटाया गया।  

16 मई 2023 को निरस्त किया था आवंटन

आखिर, 16 मई 2023 को प्रबंधक (भवन) ने सेक्टर-12 के ब्लॉक जेड के फ्लैट नंबर 355बी के आवंटन को निरस्त कर दिया। इस बाबत जारी किए गए पत्र में कहा गया कि बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद फ्लैट की छत पर दो अतिरिक्त मंजिल के निर्माण को नहीं हटाया गया। इसलिए पट्टा प्रलेख की धारा-11 (1 एवं 2) के प्रावधानों के तहत फ्लैट नंबर-355बी, ब्लॉक जेड, सेक्टर-12 के आवंटन को निरस्त किया जाता है। 

कागजी बनकर रह गई अथॉरिटी की कार्रवाई

प्राधिकरण की यह कार्रवाई सिर्फ कागजी बनकर ही रह गई। 16 मई 2023 को फ्लैट के निरस्तीकरण का आदेश जारी होने के चार महीने बाद भी उस फ्लैट पर आवंटी का न सिर्फ कब्जा है, बल्कि उसमें वह रह भी रहे हैं। ​लेकिन, प्राधिकरण ने अब तक उस अवैध निर्माण को न तो ध्वस्त कराया और न ही फ्लैट को अपने कब्जे में लिया। मौके पर अब भी अवैध निर्माण जारी है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 5 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 5 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया