सड़क सुरक्षा के लिए इंजीनियरिंग, एजुकेशन और एनफोर्समेंट जरूरी -जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर

EROS TIMES: NOIDA पुरानी कहावत है कि ‘वहीं बालक का खेलना, वहीं भूत का वास।’ सड़क दुघर्टनाओं पर यह कहावत खरी उतरती है। सड़कों का खस्ताहाल सड़कों पर परिवहन की बढ़ती निर्भरता से स्थिति बद से बद्तर होती जाती है। प्रतिवर्ष लाखों लोग सड़क दुघर्टनाओं में जान गंवा देते हैं। न्यायालयों में सड़क दुघर्टना बीमा के मामले दिन प्रतिदिन बढते ही जा रहे हैं। क्या इस सबके लिए केवल सड़कों की बदतर स्थिति ही जिम्मेदार है?आज जनपद गौतमबुद्धनगर में कर्मयोग एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित एक संगोष्ठी में सड़क सुरक्षा से संबंधित कई सवालों पर गहन विचार विमर्श किया गया।
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित इस संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश के परिवहन सचिव एल वेंकटेश्वर लू, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समेत आसपास के जनपदों के परिवहन विभाग से जुड़े अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी और शिक्षण संस्थाओं के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रमुख सचिव ने आत्म संयम से सड़क पर चलने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस अवसर पर सड़क दुघर्टनाओं पर नियंत्रण के लिए सड़कों के डिजाइन से लेकर उन्हें गड्ढा मुक्त रखने, सड़कों पर दिशा सूचक तथा स्थान की जानकारी देने वाले बोर्ड लगाने, लोगों को यातायात नियमों के संबंध में शिक्षित करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। गौरतलब है कि सबसे असुरक्षित परिवहन सड़क पर माना जाता है। इसके लिए सड़कों की खराब बनावट और रखरखाव में लापरवाही तो कारण है ही, लोगों का जानबूझकर यातायात नियमों को न मानना भी बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कारण है। तीन दिन पहले पुणे में एक नाबालिग कार चालक द्वारा शराब पीकर तेज रफ्तार कार से दो लोगों की जान लेने की घटना फिलहाल सुर्खियों में है। इन्हीं घटनाओं के मद्देनजर सरकार द्वारा निरंतर ऐसी संगोष्ठियों का आयोजन कर जन जागरुकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।(नेक दृष्टि)
जागरुक मतदाता बनें-मतदान अवश्य करें

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस