एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा कृषि क्षेत्र अनुसंधान में सहयोग बढ़ाने के लिए इंडो अर्जेंटीना वेबिनार का आयोजन

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय ने अर्जेटीना के ब्यूनस आयर्स विश्वविद्यालय के साथ कृषि के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है इसीके अंर्तगत आज ज्ञान को साझा करने के लिए इंडो अर्जेटीना वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में अर्जेटीना दूतावास के मंत्री – एग्रीकल्चर एटैचे श्री मारियानों बेहरान, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, एफएयूबीए के विकास एंव संस्थागत मामलों के सचिव डा गुस्तावो श्राउफ, यूबीए की कोरपोरेशन एंव द्विपक्षीय संबंध विभाग की प्रमुख सुश्री मारिया सोल गैली, एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती और एमिटी फूड एंड एग्रीकल्चर फांउडेशन की महानिदेशक डा नूतन कौशिक ने जानकारी प्रदान की।

अर्जेटीना दूतावास के मंत्री – एग्रीकल्चर एटैचे श्री मारियानों बेहरान ने कहा कि भारत में लगभग 4500 वर्षो से कृषि कार्य हो रहा है जबकी अर्जेटीना में मात्र 200 वर्षो से कृषि हो रही है, इसके उपरांत भी कृषि के क्षेत्र में सहयोग, शोध व नवाचार दृष्टिकोण दोनो देश के प्रख्यात विश्वविद्यालयो एमिटी और ब्यूनस आयर्स विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाया है। श्री बेहरान ने कहा कि मेरा कार्य भारत एवं कृषि से अपने देश के सहयोग को विकसित करना है। मै पांच वर्षो तक भारत में रहा और वहां के किसानो, शिक्षा जगत के लोगों से मुलाकात की। इस प्रकार के वेबिनार दोनो विश्वविद्यालय के शोधार्थियों और छात्रों के लाभदायक होगें।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि यह आपसी सहयोग भारत और अर्जेटीना के विश्वविद्यालयों सहित उद्योगों को आपसी सहयोग के लिए प्रेरित करेगा। अनुसंधानों को उद्योगों तक ले जाने की आवश्यकता है इसलिए अनुसंधान को देशों के लक्ष्यों के अनुरूप होना चाहिए। एमिटी हमेशा परिणामन्मुखी रहा है इसलिए जिस क्षण कोई सहयोग होता है तो उसके साथ परिणाम प्राप्त करने की प्रतिबद्धता रहती है। हमें विश्वास है कि इस सहयोगात्मक अनुसंधान से न केवल भारत बल्कि ब्यूनस आयर्स विश्वविद्यालय के कृषि विश्वविद्यालय और उनकी अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी।

एफएयूबीए के विकास एंव संस्थागत मामलों के सचिव डा गुस्तावो श्राउफ ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह गतिविधि दोनो संस्थानों के मध्य अधिक शैक्षणिक और अनुसंधानिक सहयोग ला सकती है।

एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने कहा कि भोजन और पोषण की मांग को पूरा करने के कृषि क्षेत्रों मे नये सहयोग एंव नई नीतियों की आवश्यकता है जिसके लिए देशो एवं उनके संस्थानों के मध्य इस प्रकार के सहयोग को और अधिक विकसित कर परिणाम आधारित बनाने होगे। हमे उत्पादकता बढ़ाने के साथ, माइक्रोबियल प्रौद्योगिकी पर ध्यान केन्द्रीत करने की आवश्यकता है। उन्होने जीनोम इंजीनियरिंग, टिश्शु कल्चर सहित कृषि में आधुनिक तकनीकी जैसे एआई, डेटा एनालिटिक्स आदि के उपयोग पर अनुसंधान विकसित कर रहे है।

एमिटी फूड एंड एग्रीकल्चर फांउडेशन की महानिदेशक डा नूतन कौशिक ने स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत में अर्जेटीना से दालें एवं सोयाबीन तेल आयात हो रहा है और कुछ वस्तुआंे का निर्यात भी किया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में सहयोग के लिए हस्ताक्षर समझौता ज्ञापन के ंअर्तगत आयोजित इस वेबिनार से दोनो देशों के कृषि क्षेत्र में संचालित अनुसंधान की जानकारी साझा होगी। इस अवसर पर डा कौशिक ने ‘‘जैवविविधता में बायोप्रोस्पक्टिंग’’ पर व्याख्यान दिया और कहा कि भारत को भविष्य में और अधिक एंडोफाइटिक प्रौद्योगिकियों की आवश्यकता है।

इस अवसर पर ब्यूनस आयर्स विश्वविद्यालय के कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जार्ज ज़वाला ने ‘‘कीड़ो के हमले के खिलाफ फसल की सुरक्षा’’ पर, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की एसोसिएट प्रोफेसर डा सुष्मिता शुक्ला ने ‘‘बागवान और औषधिय पौधों का इन विट्रो पुनर्जनन और बड़े पैमाने पर गुणन टिकाउ कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण साधन पर’’ और आईएनबीए निदेशक प्रोफेसर गेरार्डो रूबियों द्वारा ‘‘अर्जेटीना की कृषि में अनाज और गेहंू के अलावा और भी है’’ पर व्याख्यान दिया।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस