ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जनवरी 2020 को ग्राम जुनैदपुर व घंघौला में 01 करोड 46 लाख रूपये के विकास कार्यों के शुभारम्भ के मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के मध्य कहे तथा गांव जुनैदपुर में 81.26 व घंघौला में 65.48 लाख रूपये के विकास कार्यों का शुभारम्भ किया।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ’’प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर आगे बढ रही है, उसी उददेश्य से विधानसभा के समस्त ग्रामों में समान रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं।’’
इससे पहले जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उपरोक्त गांवों में जनसंवाद के माध्यम से ग्रामवासियों की समस्याएं जानी और मौके पर ही निराकरण किया। ग्राम घंघौला में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गरीब व निराश्रितों को कंबल भी वितरित किये।
मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…






