विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना भारत का सबसे स्लीपी पेज

फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

EROS TIMES: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना जाता रहा है। अनेकों फॉर्मेट में और आपकी ऊंगलियों पर कंटेंट उपलब्ध होने के साथ कंटेंट का उपभोग भी बढ़ गया है। लेकिन दूसरी ओर देर शाम और सोने से पहले कंटेंट देखेने की आदतों के कारण देरी से सोने और अशांत नींद की समस्याएं भी सामने आ रही हैं। इन समस्याओं का उपाय ढूंढ़ने के लिए इस ‘विश्व नींद दिवस’ पर भारत का स्लीप एक्सपर्ट ड्यूरोफ्लेक्स एक अनूठा और सबसे पहला डिजिटल कैम्पेन ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’ लेकर आया है, ताकि भारत को बेहतर तरीके से नींद लेने में सहायता की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखा जा सके। इसके लिए ब्रांड ने भारतीय फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित और सफल खिलाड़ी सुनील छेत्री को अपने साथ जोड़ा है, ताकि एक अच्छी नींद की दिनचर्या अपनाने का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा सके। छेत्री ने इससे पहले एक गहरी और अच्छी नींद, रात में जल्दी सोने और बेडरूम में डिवाइस का उपयोग न करने के महत्व के बारे में कई मंचों पर कहा है। इस वजह से वे इस ब्रांड के लिए सबसे योग्य एम्बैसेडर हैं। यह एक ऐसा ब्रांड है जो नींद के महत्व को अच्छी तरह समझता है और एक स्वस्थ नींद के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के प्रति समर्पित है। यह कैम्पेन 3 डिजिटल फिल्मों पर तैयार किया गया है जिसमें आप छेत्री को बोलते हुए देखेंगे कि रोमांचक से भरे कंटेंट देखने से लोगों को नींद लेने में मदद नहीं मिलेगी और इसकी बजाय उन्हें कुछ ग़ैर-रोमांचक चीज़ें करते हुए देखना चाहिए। इससे ना सिर्फ सोते समय उन्‍हें एनर्जी पाने बल्कि खुद को शांत करने में भी मदद मिलेगी।

विश्व नींद दिवस पर ड्यूरोफ्लेक्स लोगों को एक ऐसी आदत से लड़ने में सहायता कर रहा है, जो उनकी रात की नींद और संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करती है और भरोसेमंद स्रोतों के सहयोग से विश्वसनीय जानकारी फैलाने का काम कर रहा है। रात में स्क्रोलिंग करने की आदत सबसे सामान्य टेक्नोलॉजी से जुड़ी आदतों में से एक है, जिसका नींद पर विपरीत असर पड़ता है। इस असर को कम करने के लिए भारत के स्‍लीप कोच ‘ड्यूरोफ्‍लेक्‍स’ ने ‘भारत के सबसे स्‍लीपी पेज’ कैंपेन को लॉन्‍च किया है।
डिजिटल फर्स्ट कैम्पेन के बारे में ड्यूराफ्लेक्स के सीईओ मोहनराज जे ने कहा, ‘हर व्यक्ति बेहतर नींद लेना चाहता है, हालांकि ज्यादातर लोगों को गहरी नींद के लिए मदद की जरूरत होती है। भारत के स्लीप कोच के तौर पर इस विश्व नींद दिवस पर हमने भारत के सबसे स्लीपी पेज जैसी एक अनूठी पेशकश की है, जो भारत में लोगों को अच्छी नींद अपनाने और नींद की कमी को पूरा करने में मदद करने के हमारे प्रयासों पर खरा उतरता है। हम सुनील छेत्री जैसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी के साथ भागीदारी करते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं जो हमें इस कैम्पेन के उद्देश्य को आगे ले जाने में सहायता करेंगे।’
इतना ही नहीं, ड्यूरोफ्लेक्स वेबसाइट पर रात को स्क्रोल करने और खरीदारी करने वाले ग्राहकों को एक एडवाइजरी मिलेगी, जिसमें बताया जाएगा कि ‘देर रात खरीदारी करना उचित नहीं है।’ इसके जरिये ड्यूरोफ्लेक्स उत्पादों की बिक्री के बजाय ग्राहकों के नींद के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला