अक्षय पात्र फाउंडेशन ने सरकारी स्कूलों के बच्‍चों की पढ़ाई को सहयोग देने के लिए डिजिटल शिक्षा कार्यक्रम लॉन्च किया

आदिश एंड आशा जैन फाउंडेशन के समर्थन से अक्षय पात्र ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज  विजयनगर, गाज़ियाबाद में 70 स्‍टूडेंट्स को एंड्रायड टैबलेट प्रदान किए जिसमें बायजूस का पेशेवर रूप से तैयार कंटेंट पहले से मौजूद है 

गाज़ियाबाद : अक्षय पात्र फाउंडेशन और आदिश एंड आशा जैन फाउंडेशन ने डिजिटल शिक्षा पहल के लॉन्च के उपलक्ष में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज  विजयनगर गाज़ियाबाद के 70 स्‍टूडेंट्स को एंड्रायड टैबलेट प्रदान करने के लिए साझेदारी की है। अक्षय पात्र कॉर्पोरेट दानकर्ताओं और बायजूस के साथ मिलकर इस पहल को लागू कर रहा है ताकि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से ताल्‍लुक रखने वाले स्‍टूडेंट्स को मुफ्‍त में अच्‍छी और आधुनिक शिक्षा प्रदान कर डिजिटल अंतर को कम किया जा सके और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा दिया जा सके।

आदिश जैन और श्रीमती आशा जैन इस लॉन्च कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। यह कार्यक्रम अक्षय पात्र फाउंडेशन के नेशनल प्रेसिडेंट एवं ट्रस्टी  भरतारशाभा दासा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत आदिश जैन और आशा जैन मुख्य रूप से शिक्षा  स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अपने सीएसआर प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए  आदिश जैन और श्रीमती आशा जैन अब यह अक्षय पात्र के डिजिटल शिक्षा कार्यक्रम में भी योगदान दे रहे हैं। यह कार्यक्रम समावेशन पर फोकस करते हुए प्रतिस्‍पर्धा-आधारित पढ़ाई को बढ़ावा दे रहा है और डिजिटल भारत के सरकार के सपने में योगदान कर रहा है।

हर टैबलेट में बायजूस का लर्निंग एप्लीकेशन पहले से इंस्‍टॉल है जिससे बच्चों को अच्छी गुणवत्‍ता के तकनीक द्वारा संचालित प्रोग्राम्स को एक्‍सेस कर सकते हैं। यह डिजिटल टैबलेट 11वीं कक्षा के स्‍टूडेंट्स को दिए गए जिससे उन्हें जेईई तथा नीट संबधी सामग्री तक पहुंच दी गई है।

आदिश जैन ने कहा  “हमें अच्‍छी शिक्षा के लाभ पाने का सौभाग्‍य प्राप्‍त हुआ जिसके कारण हम अपना पेशेवर कॅरियर बना सके और हमें एक अच्छा जीवन जीने का मौका मिला। अब हम अपने होमटाउन गाज़ियाबाद की मेधावी और निपुण लड़कियों की सहायता करना चाहते हैं। हम आशा करते हैं कि यह पहल अनेक लड़कियों को सपने देखने और उन्‍हें पूरा करने में सशक्‍त बनाएगी।”

भरतारशाभा दासा नेशनल प्रेसिडेंट एवं ट्रस्टी  अक्षय पात्र फाउंडेशन का कहना है“हमारा लक्ष्य ‘भारत का कोई भी बच्चा भूख के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए’ हमारी इस धारणा के अनुरूप है कि शिक्षा उन प्रमुख मार्गों में से एक है जो इस देश के खुशहाल भविष्य को निखार सकती है। हमारा मानना है कि इंटरनेट और उचित टेक्‍नोलॉजी तक पहुंच के अभाव के कारण किसी भी बच्चे को अशिक्षित नहीं रहना चाहिए। हम आदिश जैन और आशा जैन के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमारे इस डिजिटल शिक्षा कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। इन दोनों के सहयोग से हम बहुत कुछ करने और बच्चों के जीवन में उल्‍लेखनीय बदलाव लाने में सक्षम हुए हैं। हमें पक्‍का भरोसा है कि आने वाले सालों में दोनों संस्‍थानों के बीच होने वाले कई सहयोगों में अभी यह सिर्फ पहला सहयोग है।”

अक्षय पात्र उन सीनियर सेकेंडरी विद्यार्थियों की सहायता करना चाहता है जो इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षाओं में बैठना चाहते हैं। अक्षय पात्र इन स्‍टूडेंट्स को सपोर्ट करने के लिए शिक्षकों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि उन्‍हें अच्‍छी तरह से अनुसंधानित शैक्षणिक सामग्री मुहैया कराई जा सके। इस पहल के तहत चुने हुए स्‍टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई के लिए दो वर्षों की इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

कक्षा 9 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों की सहायता के लिए बायजूस उन्हें  डिजिटल शैक्षणिक सामग्री प्रदान करेगा। स्‍टूडेंट्स को गणित, भौतिक विज्ञान रसायन शास्त्र जीवविज्ञान समाज शास्त्र और कॉमर्स जैसे विषयों के लिए अध्ययन सामग्री तक पहुंच देगा। स्‍टूडेंट्स  को नीट जेईई और सीईटी जैसी प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी अध्ययन सामग्री दी जाएगी ।

यह शिक्षण सामग्री सभी स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध होगी जिसमें आईसीएसई बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के साथ-साथ दूसरे राज्यों के शिक्षा बोर्ड जैसे गुजरात कर्नाटक आंध्र प्रदेश केरल महाराष्ट्र तमिलनाडु  पंजाब तेलंगाना और पश्चिम बंगाल पर फोकस किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला