आईएमएस नोएडा में डायनेमिक्स ऑफ प्रोफेशनल टीचिंग एंड लर्निंग पीडीपी का आयोजन

EROS TIMES:  इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में डायनेमिक्स ऑफ प्रोफेशनल टीचिंग एंड लर्निंग पर पीडीपी का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की डीन मेजर नुपुर गुप्ता के साथ बतौर वक्ता प्रो. गोविंद प्रसाद गोयल, प्रोफेसर राकेश कुमार, प्रोफेसर नेहा पाटीदार एवं डॉ. रमेश कुमार ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं संस्थान द्वारा आयोजित पीडीपी में आईएमएस के सभी शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मेजर नुपुर गुप्ता ने कहा कि आज के आधुनिक युग में शिक्षकों को शिक्षण एवं शोध की नई तकनीक को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों को नवीनतम तकनीकों को प्रयोग करते हुए सरल एवं नवीनतम शिक्षण पद्धतियों से रूबरू कराया गया। मेजर गुप्ता ने कहा कि हमारी कोशिश है कि आईएमएस नोएडा के शिक्षक एवं विद्यार्थी भविष्य में शिक्षण एवं अध्यापन के माध्यम से सकारात्मक परिणाम हासिल करें।

कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर गोविंद प्रसाद गोयल ने व्यवहारिक जीवन में भाषा के सामान्य प्रयोग एवं विधिक प्रयोग पर प्रकाश डाला। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सामान्यतः सैंगसन का तात्पर्य स्वीकृति, प्रमाण या मंजूरी से है वही विधिक तौर पर इसका अर्थ दण्ड से लगाया जाता है। वही कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर राकेश कुमार ने ब्लॉग लेखन, डॉ. रमेश कुमार ने बचत और निवेश एवं प्रोफेसर नेहा पाटीदार ने लेखन कला में रैक्सटर टूल्स का प्रयोग पर अपने विचार प्रकट किए। संस्थान द्वारा आयोजित इस पीडीपी का सफल आयोजन बीबीए फैकल्टी प्रो. रचना गुप्ता एवं लॉ फैकल्टी डॉ. सचिन गोयल के संयोजन में संपन्न हुआ।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला