दोनों हाथों से लिखने वाली ये 7 लड़कियां

हरियाणा: हरियाणा के जींद में रहने वाली ये 7 लड़कियां साइंटिस्ट अलबर्ट आइंस्टीन से प्रेरित हैं एक ही कक्षा में पढऩे वाली ये लड़कियां दोनों हाथों से लिखने की कला में माहिर हैं। महान साइंटिस्ट अलबर्ट आइंस्टीन में भी दोनों हाथों से लिखने का हुनर था।

करीब 6 माह पहले की बाद है जींद के गांव उझाना में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की नौंवी कक्षा में सांइस की क्लास चल रही थी। मुख्य अध्यापक कुलदीप सिंह बच्चों को सांइस का विषय पढ़ा रहे थे। इस दौरान रिलेटीवीटी के सिद्वांत टापिक पर साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टिन का जिक्र आया। मुख्य अध्यापक कुलदीप सिंह ने बताया कि आइंस्टिन दोनों हाथों से लिखते थे। ऐसा उन्होंने रोजाना के अभ्यास से हासिल किया था। बस इतना ही कहना था कि इस कक्षा की इन सात सहेलियों ने मन में ठान लिया कि वे प्रतिदिन दोनों हाथों से लिखने की अभ्यास करेगी और ये हुनर सीख कर ही रहेंगी।

बस फिर क्या था ये सातों लड़कियां सुबह-शाम दोनों हाथों से लिखने का अभ्यास करने लगी। धीरे-धीरे इनकी राइटिंग भी सुधर गयी और लिखने की गति भी बढ़ गयी।

ये लड़कियां हिंदी के अलावा इंग्लिश, संस्कृत और पंजाबी भी इसी तरह लिख लेती हैं। इन लड़कियों के परिवार के लोग भी इनके इस हुनर से बेहद खुश हैं वे चाहते हैं कि उनकी बेटियों का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस में दर्ज हो।

 

  • Related Posts

    नोएडा पंजाबी समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नोएडा पंजाबी समाज (NPS), नोएडा में सक्रिय सामाजिक संगठनों में से एक है जो नोएडा में रहने वाले पंजाबियों का प्रतिनिधित्व करता है और उन्हें एक ही ध्वज के नीचे…

    चीन में परंपरा निभाते है लड़कियों की जान तक ले कर

    बीजिंग:EROS TIMES: आज भी चीन में कुछ इस तरह से निभा रहे है अपनी परंपरा, कुछ ग्रामीण इलाकों में आज भी 3000 साल पुरानी ‘घोस्ट मैरिज’ की परंपरा निभाई जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 11 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 25 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 73 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज