दिल्ली के खाद्य और आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने चलाना वृक्षारोपण अभियान

Eros Times: दिल्ली के खाद्य और आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आज दिल्ली के जामिया हमदर्द परिसर में वृक्षारोपण अभियान के तहत अमलतास का पौधा लगाया। वृक्षारोपण अभियान का आयोजन जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय और रोटरी क्लब साउथ, दिल्ली के सामूहिक सहयोग से किया गया।

इस मौके पर इमरान हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण के खिलाफ सघन अभियान चला रही है। दिल्ली सरकार ने जलवायु परिवर्तन से होने वाले खतरे को देखते हुए दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्ष प्रत्यारोपण नीति, एंटी- डस्ट प्रदूषण अभियान, इलेक्ट्रिक वाहन नीति, रेड लाइट ऑन-गाडी ऑफ जैसे कई कदम उठाए हैं। दिल्ली सरकार जैविक डी-कंपोजर का प्रयोग करके पराली गलाने के उपायों पर प्रयोग करने वाली इस देश की पहली राज्य सरकार है।

खाद्य मंत्री इमरान हुसैन ने वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए रोटरी क्लब के स्वयंसेवकों और जामिया हमदर्द के स्टाफ सदस्यों के सार्थक प्रयासों की सराहना की। कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार कम होता जा रहा है। उन्होने वृक्षारोपण के पश्चात पौधों के उचित रखरखाव की आवश्यकता पर भी जोर देते हुए कहा कि पेड़ लगाने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों और रोटरी क्लब स्वयंसेवकों से दिल्ली के नागरिकों को हरा-भरा, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर इसी तरह वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने की अपील की।

यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जामिया हमदर्द के कुलपति अफशार आलम, कुलाधिपति हामिद अहमद, रोटरी क्लब के अनिल अग्रवाल सहित संकाय सदस्य और कई छात्र  सम्मलित हुए ।

  • Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 32 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 48 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 31 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 15 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम