नौकरी पैदा करने वाले बनो- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली:EROS TIMES: “मैं आप लोगों से आशा करता हूं कि आप लोग केवल नौकरी पाने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे। आप में से हर किसी को 10 नौकरियां पैदा करनी हैं।” दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में 2 अगस्त को आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2018 में स्टूडेंट्स से ये अपील की।

उन्होंने ये भी कहा, “हर किसी का जिंदगी में कोई मकसद होना चाहिए। किसी की जिंदगी का मकसद हो सकता है कि पैसा कमाऊंगा। किसी की जिंदगी का मकसद होता है कि मेरे को तो एक पोजीशन चाहिए। किसी की जिंदगी का मकसद हो सकता है कि मेरे को तो देश की शिक्षा व्‍यवस्‍था बदलना है। मुझे इंजीनियरिंग सेक्‍टर में काम करना है या मुझे रिसर्च करनी है। लेकिन पैसे और पोजीशन के पीछे मत भागना। जितना आप पैसे और पोजिशन के पीछे भागोगे वो उतना आपसे दूर जाता जायेगा। देश के लिए काम करो पैसा और पोजीशन आपके पीछे-पीछे होगा।”

मुख्यमंत्री ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि जिंदगी में आप जो कुछ भी बनेंगे, उसमें इन चार साल का बहुत बड़ा योगदान होने जा रहा है। आप इन चार साल में अपनी जिंदगी की नींव रखने के लिए आये हैं। इन चार साल में आपकी पूरी पर्सनैलिटी डेवलप होनी चाहिए। पर्सनैलिटी का हर हिस्‍सा आगे बढ़ना चाहिए। हर एक्टिविटी में पार्टिसिपेट कीजिए। यहीं पर आपकी लीडरशिप क्‍वालिटी बनेगी जो बाद में आपकी जिंदगी में बहुत काम आयेंगी।

उन्होंने ये भी कहा कि भारत एक जनतंत्र है। हमारे युवाओं को राजनीति में रुचि लेनी चाहिए। मैं ये नहीं कह रहा कि कोई पॉलिटिकल पार्टी ज्वाइन कर लीजिए। लेकिन आप राजनीति पर नजर रखिये, पढ़िये और समझिये कि किसकी पॉलिटिक्स अच्छी है और किसकी बुरी।

इस मौके उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “कॉलोनी में पता चलता है कि किसी बच्चे का जेईई में एडमिशन हो गया है तो पूरे मोहल्ले में खुशी दौड़ जाती है। यहां तो पूरा हॉल ऐसे बच्चों से भरा हुआ है। हमें आप सब पर बहुत गर्व है।”

शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि आप लोग यहां से डिग्री लेकर निकलें तो आपके अंदर कॉन्फिडेंस होना चाहिए कि अगर पहली नौकरी न मिले तो आप बोलें कोई नहीं, दूसरी नौकरी ले लूंगा। इससे अच्छी नौकरी ले लूंगा। नहीं तो अपनी कंपनी खड़ी कर दूंगा, जहां दूसरों को नौकरी दूंगा। आपके अंदर कभी ये भाव नहीं आना चाहिए कि इस सर्टिफिकेट का क्या करूं इससे ना तो नौकरी मिल रही है और ना ही बिजनेस कर पा रहा हूं।

मनीष सिसोदिया ने स्टूडेंट्स से ये भी कहा कि आप लोग कैंपस के अंदर और कैंपस के बाहर कुछ भी ऐसा न करें जिससे लोग कहें कि देखो ये डीटीयू वाले हैं, ये क्या कर रहे हैं। आप कुछ भी कर रहे होंगे डीटीयू का नाम जुड़ा रहेगा। आप देश-दुनिया में नाम कर रहे होंगे तो लोग गर्व करेंगे। और कुछ गलत करेंगे तो लोग दुखी होंगे।

युवाओं के लिए दिल्ली सरकार की दो स्कीम का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन बच्चों के परिवारों की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है। मतलब वो बीपीएल हैं या बीपीएल से थोड़ा ऊपर हैं तो सरकार ने उनके लिए 25 फीसदी से 100 फीसदी तक की स्कॉलरशिप की व्यवस्था की है। दूसरी तरफ अगर आप अपनी पढ़ाई की व्यवस्था खुद करना चाहते हैं। उसके लिए लोन लेना चाहते हैं तो उसका भी इंतजाम सरकार ने किया है। लोन के मामले में दिक्कत ये आती है कि गारंटी कौन देगा। आप चिंता न करें, आपकी गारंटी सरकार देगी। आपको 10 लाख रुपये तक का लोन मिल जाएगा जिसे आप नौकरी करने के बाद 15 साल के भीतर चुकता सकते हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 24 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा