10वें अंतराष्ट्रीय सेलफोन सिनेमा समारोह का उद्घाटन मारवाह स्टूडियो में

10वें अंतराष्ट्रीय सेलफोन सिनेमा समारोह का उद्घाटन मारवाह स्टूडियो में किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पीएचडी चैम्बर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष गोपाल जिवराजक, हाॅलीवुड फिल्म निर्माता काॅर्ल बार्दोश, ग्लोबल टयूलिप गु्रप के माइक बैरी, फिल्म निर्देशक पंकज पाराशर, टीवी कलाकार सजीदा खान, सामाजिक कार्यकर्ता डा॰ मृदुला टंडन, चित्रकार मेहर जुनेजा, शिक्षक सचिन भारती उपस्थित हुए। 
गोपाल जिवराजक ने कहा फिल्में समाज का आईना होती है लेकिन अच्छा फिल्म निर्माणकर्ता वही है जो समाज को अच्छी दिशा में ले जाए और एक मिसाल कायम कर जाए। सेलफोन आज हर इंसान की जरूरत है और पूरी दुनिया इस छोटे से फोन में समा गयी है और आज की भागती दौड़ती जिंदगी में  घटनाएं इंतजार नहीं करती है और यह हमारी त्वरित सोच है जिसको हम इसमें कैद कर लें और एक फिल्म का नाम दे दे। हाॅलीवुड फिल्म मेकर काॅर्ल बार्दोश ने कहा हमने यह समारोह बहुत ही छोटे स्तर पर शुरू किया था लेकिन अब इसका 10वां संस्करण हो रहा है और मुझे बहुत खुशी है कि हर वर्ष यह तरक्की कर रहा है।
समारोह के अध्यक्ष संदीप मारवाह ने कहा फिल्मों में हर बात रिसर्च पर निर्भर करती है लेकिन जब हमने यह समारोह शुरू किया था तब इसमें कुल 30 फिल्मों की एंट्री हुई थी जो 10 सालों में 30 हजार तक पंहुच गयी है। इन फिल्मों में से चुनिंदा फिल्मों को कैश प्राइज तथा मोबाइल फोन भी दिया जाएगा। 
फिल्म निर्देशक पंकज पाराशर ने कहा कई बार छोटी फिल्में दिल की गहराई में उतर जाती है और वही बड़ी फिल्मों का निर्माण करने पर मजबूर करती है। इस अवसर पर मेहर जुनेजा की पेटिंग्स प्रर्दशनी का भी आयोजन किया गया। मेहर ने कहा दिल और दिलों से जुड़ी हुई भावनाओं को कैनवस पर उतारना मेरा जूनून है और मेरी सभी पेटिंग्स दिल और दिमाग से जुड़ी हुई रहती है। 
अंत में गोपाल जिवराजक को संदीप मारवाह ने इंटरनेशनल फिल्म एंड टेलीविजन की आजीवन सदस्यता प्रदान की। 
  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 7 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा