पहले बुआ फिर भतीजी से किया शादी, सच्चाई जानकर उङ जायेगा होश

EROS TIMES:गाजीपुर  खानपुर। थानाक्षेत्र के तेतारपुर गांव से कबूतरबाजी जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें गांव निवासिनी बुआ-भतीजी से शादी रचाकर उन्हें एक युवक छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद थाने में शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि आजमगढ़ जिला निवासी इंद्राज राजभर के बहन की शादी इसी गांव में हुई है। जिसके चलते यहां आने-जाने के दौरान उसने गांव की एक युवती को बहला फुसला लिया और औड़िहार स्थित वाराह मंदिर में शादी कर लिया। दो माह बाद उसने अपनी ही पत्नी की नाबालिग भतीजी को भी बहलाया फुसलाया और आजमगढ़ के एक मंदिर में जाकर फिर से शादी कर लिया। जिसके बाद दोनों बुआ-भतीजी को तीन माह तक नारकीय जिंदगी गुजारने के लिए अपने साथ रखा। जिसके बाद वो दोनों अपने तेतारपुर स्थित घर लौट आईं। दोनों का आरोप है कि आरोपी इंद्राज ने इसी तरह से कई लड़कियों को बहलाकर शादियां की हैं और उन्हें पंजाब ले जाकर बेच दिया है। उन्होंने बताया कि हमें भी मारापीटा। जिसके बाद घुमाने के बहाने पंजाब ले गया और वहां दूसरी शादी करने का दबाव बनाने लगा। बताया कि उसने गांव के आसपास के कई गांवों की अन्य लड़कियों को रूपए व शहर घुमाने का लालच देकर शादी करने का झांसा दिया है। जिसके बाद खानपुर पुलिस आरोपी युवक इंद्राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। वहीं लोगों में चर्चा है कि ये पूरा मामला महिला तस्करी का है। चर्चा है कि कुल 5 युवतियां गायब भी हैं।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां