कलर्स ऑफ़ चैलेंजर्स” कार्यक्रम में 250 बच्चों के खिले चेहरे।

EROS TIMES: नोएडा। सेक्टर- 22 नोएडा स्थित एफ ब्लॉक सामुदायिक केंद्र में चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा सीएसआर पार्टनर टेलस इंटरनेशनल के सहयोग से “कलर्स ऑफ चैलेंजर्स” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मंच का संचालन कर रही रश्मि परामर ने माँ शारदे की वंदना से किया। कार्यक्रम में चैलेंजर्स की विभिन्न पाठशाला सेक्टर- 22, 62, 107 आदि के छात्र- छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, गीत, कला, व अन्य खेल जैसे: म्युजिकल चेयर, टग ऑफ वार, सैक रेस में भाग लेकर विजेताओं ने पुरुस्कार अपने नाम किये। चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि आज का ये दिन संस्था की कठिन चुनौतियों और संघर्षों का परिणाम हैं जिसने आज सात वर्षों का सफ़र पूर्ण किया है। रंगों के इस कार्यक्रम में फूलों से लदे राधाकृष्ण की आकर्षित प्रस्तुति ने समा को खुशनुमा ढंग से बांध दिया। इस दौरान टेलस इंटरनेशनल के स्वयंसेवको ने बच्चों को बैग वितरित कर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और हृदयस्पर्शी भाव से बच्चों को स्वयंसेवकों ने भोजन परोसा। इस मौके पर चैलेंजर्स ग्रुप एवं टेलस इंटरनेशनल के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस