संतोषी प्राइवेट ITI ने घुमारवीं का ज़िला में चमकाया नाम घुमारवीं की बेटियों का ज़िला ITI’s स्पोर्ट्स मीट 2024 में दबदबा

Eros Times: शुक्रवार से राजकीय ITI बिलासपुर में डिस्ट्रिक्ट ITI’s स्पोर्ट्स मीट 2024 का आगाज़ हुआ। जिसमें बिलासपुर ज़िला की 5 सरकारी आईटीआई (राजकीय आईटीआई बिलासपुर, राजकीय आईटीआई भराड़ी, राजकीय आईटीआई बिलासपुर महिला,राजकीय आईटीआई स्वारघाट,राजकीय आईटीआई बरठीं) और 1 प्राइवेट आईटीआई (संतोषी आईटीआई घुमारवीं) ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए संतोषी आईटीआई घुमारवीं ने 6 ट्रॉफी अपने नाम की। बता दें कि संतोषी आईटीआई घुमारवीं वॉलीबॉल, बैडमिंटन, लोक नृत्य में विजेता रही, वहीं समूह गान और एकल गान में छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ ऑल राउंडर का खिताब भी हासिल किया। आईटीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर अमर नाथ शर्मा का कहना है कि बेटियां 1 महीने से कड़ी मेहनत कर रही थी जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और उनकी मेहनत रंग लाई। जीत के बाद छात्राओं में भी काफी उत्साह था। छात्राओं ने कहा कि हम बहुत खुश हैं और आगे भी परिश्रम कर प्रदेश स्तर की प्रतियोगितायों में भी अपनी जीत दर्ज करेंगी। बताते चलें कि 29 मार्च को इस स्पोर्ट्स मीट का आगाज़ हुआ और 2 अप्रैल को इसका समापन होगा। 29 और 30 मार्च को छात्राओं की प्रतियोगिताएं हुई अब 2 अप्रैल तक छात्र इस स्पोर्ट्स मीट में भाग लेंगे। वहीं 2 अप्रैल को आयोजित होने वाले समापन समारोह में विजेता घोषित टीमों को पुरस्कार देकर स्मानित किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस