बाढ़ प्रभावित बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए उन्हें किताबें बांटी -राज कुमार आनंद

बाढ़ राहत शिविरों में स्वास्थ्य और शिक्षा का रखा जा रहा ख्याल, बच्चों को बांटी गई किताबें, शिविरों में लगाई मच्छरदानी 

बाढ़ राहत शिविरों में रहने, खाने-पीने, शौचालय, चिकित्सा समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी लगाई जा रही है

राहत शिविरों में पीने के लिए मिनरल वाटर और नाश्ते का इंतजाम किया जा रहा है,  आवश्यक खाद्य आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है

स्वास्थ्य और स्वच्छता का ख्याल रखते हुए शिशुओं के लिए डायपर और महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए हैं

समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने रविवार को उत्तरी जिले के बाढ़ राहत शिविरों का दौरा कर आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद शिविरों में जरूरी व्यवस्थाएं की गई

Eros Times: दिल्ली में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर राहत शिविर लगाए गए हैं।अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए रविवार को समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद दिल्ली के उत्तरी जिले में स्थित बाढ़ राहत शिविरों का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उत्तरी जिले में यमुना नदी से सटे क्षेत्र रमजानपुर गांव के चौपाल मोहम्मदपुर, पल्ला गांव और जहांगीरपुरी के ई, एफ व जी ब्लॉक में एमसीडी स्कूल और आउट्रम लाइन्स स्थित पत्राचार विद्यालय में बने राहत शिविरों का दौरा कर कई आवश्यक व्यवस्थाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सोमवार को उत्तरी जिले में स्थित राहत शिविरों में कई जरूरी इंतजाम किए गए। 

समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने बताया कि बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि वह बच्चों तक शिक्षा किट पहुंचाए। इसका पालन करते हुए सोमवार को बच्चों को किताबें बांटी गई, अब वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं और उनकी पढ़ाई बाधित नहीं होगी। इसी के साथ उत्तरी जिले में स्थित बाढ़ राहत शिविरों में सोमवार को पीने के लिए मिनरल वाटर का इंतजाम किया गया और आवश्यक खाद्य आपूर्ति के तहत रोटियां दी गई। 

समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण कर सुनिश्चित किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर उचित नाश्ता उपलब्ध कराया जाए। लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और उचित विकास के लिए शिशुओं के लिए प्रतिदिन दूध की व्यवस्था की जाए। 

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि निरीक्षण के दौरान शिविर में रहने वाले कई लोगों ने मच्छर की समस्या बताई थी, जिससे निपटने के लिए उन्होंने शिविरों में मच्छरदानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इस दिशा में काम करते हुए सोमवार रात तक राहत शिविरों में मच्छरदानी लगाई जाएगी। लोगों को संक्रामक रोगों से बचने के लिए राहत शिविर की साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान