रैपिड रिस्पांस टीम सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में कार्य करेगी- गोपाल राय

बाढ़ का पानी उतरने के बाद, सांप के खतरे से निपटने के लिए वन विभाग को रैपिड रिस्पांस टीम बनाने का निर्देश

सांपों की समस्या से निजात पाने के लिए वन विभाग ने जारी किया हेल्प लाईन नम्बर – 1800118600

बाढ़ राहत शिविर के दौरे के दौरान सांप मिलने से संबंधित शिकायतें मिली, वन विभाग को विशेष निगरानी करने का निर्देश

Eros Times: दिल्ली के वन एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद यमुना नदी के किनारे घरों से सांप निकलने साथ ही बाढ़ राहत शिविर के आस-पास सांप मिलने से संबंधित शिकायतों को देखते हुए वन विभाग को  रैपिड रिस्पांस टीम बनाने का निर्देश दिया गया है। जो सभी बाढ़ प्रभावित जिले में काम करेगी। साथ ही वन विभाग ने इसके लिए 1800118600 हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है।

वन एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने  कहा कि बाढ़ की स्थिति से इंसानों के साथ-साथ सभी जीव-जंतुओं को भी खतरा है। लगातार पानी में रहने के कारण सांप भी संकट में हैं और अपने लिए सुरक्षित जगह तलाश रहे हैं। ऐसे में वे घरों में प्रवेश कर रहे हैं | साथ ही यमुना के किनारे राहत शिविर के आस-पास सांप मिलने से संबंधित शिकायतें आई हैं इसको लेकर वन विभाग को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम बनाने का निर्देश भी दिया गया है।

वन एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों से अपील की कि लोगों को घबराने की ज़रूरत है है | बल्कि खुद को या सांप को नुकसान पहुंचाने के बजाय जारी किए गए हेल्पलाइन नम्बर  पर कॉल करके सांप को रेस्क्यू करवाएं। उन्होंने कहा कि हेल्प लाइन पर कॉल करने पर वन्य जीव विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ देगी।

वन मंत्री ने कहा कि घरों में घुसने वाले सांपों के कारण आम लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सांपों की समस्याओं से निजात पाने के लिये वन विभाग ने नि:शुल्क हेल्प लाइन सेवा की शुरूआत की है। हेल्प लाइन के माध्यम से की गई शिकायत पर सर्प पकड़ने के लिये संबंधित जगहों पर विशेषज्ञों को भेजा जाएगा।इसी कारण रैपिड रिस्पांस टीम बनाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिया गया है। यह टीम दिल्ली के सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में काम करेगी। वन विभाग को सभी राहत शिविरों के आस-पास विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया गया है

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान