अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने रिंग रोड स्थित मोनेस्ट्री मार्केट और सिविल लाइन क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया इसके साथ सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में बाढ़ राहत शिविरों का भी दौरा किया
इमरान हुसैन ने एमसीडी और जल बोर्ड अधिकारियों को स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए जल निकासी और लेन सफाई की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया
बाढ़ प्रभावितों लोगों ने अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया
खाद्य-आपूर्ति मंत्री ने ने राहत उपायों को सुनिश्चित करने के लिए गोल्डन जुबली पार्क बाढ़ राहत शिविर का दोबारा दौरा किया, राहत शिविर में अतिरिक्त तम्बू की व्यवस्था और पर्याप्त पशु चारा उपलब्ध पाया गया
Eros Times: अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार दिल्ली में बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए, दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने रिंग रोड स्थित मोनेस्ट्री मार्केट और सिविल लाइन क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में विजिट के दौरान, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ,जिला मजिस्ट्रेट(सेंट्रल), उपायुक्त (एमसीडी सिविल लाइन जोन), एडीएम, एसडीएम और राजस्व विभाग , दिल्ली जल बोर्ड, एमसीडी, बाढ़-सिचाई और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे ।
मोनेस्ट्री मार्केट में विजिट के दौरान माननीय मंत्री ने पाया कि हालांकि यमुना नदी का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, फिर भी मोनेस्ट्री बाजार में बाढ़ का पानी जमा है और मार्केट में अभी भी गाद और कीचड़ फैला हुआ है। इस स्थिति से निपटने के लिए माननीय मंत्री ने जल निकासी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए और अधिक पंपों की तैनाती करने का निर्देश दिया। इमरान हुसैन ने इस बात पर जोर दिया कि मार्केट को जल्द से जल्द चालू करने के लिए जल निकासी और सफाई का काम युद्ध स्तर पर किया जाना चाहिए।

माननीय मंत्री ने जिला प्रशासन और एमसीडी को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहयोग से जल जमाव वाले क्षेत्र से अतिरिक्त पानी को शीघ्रता से निकालने की व्यवहार्यता का भी निर्देश दिया। सिविल लाइन क्षेत्र में दौरे के दौरान माननीय मंत्री ने देखा कि वहां से पानी कम होने के बाद इनमें कीचड़ और गाद गलियों में रुकी हुई है । माननीय मंत्री ने एमसीडी और डीजेबी अधिकारियों को स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए जल निकासी और लेन की सफाई की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। माननीय मंत्री ने डीजेबी को प्रभावित क्षेत्र में पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।
मैगज़ीन रोड स्कूल में राहत शिविर के निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने राहत शिविर में वितरित खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी ली। बाढ़ प्रभावित लोगों ने बताया कि शिविर में उन्हें चाय व बिस्किट के साथ-साथ उचित भोजन भी दिया जा रहा है। राहत शिविर में अधिकारियों ने माननीय मंत्री को अवगत कराया कि शाम के समय बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए शिविर में भोजन एवं रहने की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत उपायों को सुनिश्चित करने के लिए , खाद्य-आपूर्ति मंत्री ने गोल्डन जुबली पार्क बाढ़ राहत शिविर का आज दुबारा दौरा किया और पाया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त टेंटेज की व्यवस्था कर दी गई है। माननीय मंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि राहत शिविर में नियमित रूप से पर्याप्त पशु चारा भी उपलब्ध कराया जा रहा है । माननीय मंत्री ने निर्देश दिया कि अतिरिक्त लगाए गए टेंटों में पर्याप्त रोशनी और पंखे उपलब्ध कराए जाने चाहिए। माननीय मंत्री ने मेडिकल टीम को बाढ़ राहत शिविर में मवेशियों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर बाढ़ प्रभावित लोगों ने केजरीवाल सरकार द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं पर संतोष जताया।

ज़ीनत महल स्कूल के राहत शिविर में, माननीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित बच्चों से बातचीत की और उन्हें संबोधित भी किया , जो अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल में चलाये जा रहे विशेष कक्षाओं में भाग ले रहे थे। माननीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करने के लिए स्कूल के शिक्षकों की सराहना की। स्कूल में चल रहे बाढ़ राहत कैंप में अभी लगभग 300 बाढ़ प्रभावित लोग रह रहे हैं। माननीय मंत्री से बातचीत करने पर बाढ़ प्रभावितों ने अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। राहत शिविर में पर्याप्त रोशनी एवं पंखे की भी व्यवस्था पर माननीय मंत्री जी ने संतोष व्यक्त किया।
माननीय मंत्री (खाद्य-आपूर्ति) के निर्देश पर नियमित रूप से ग्राउंड लेवल जानकारी लेने और आवश्यक बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए सम्बंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है।






