भाजपा दिल्ली में हिंसा का ‘‘गुजरात मॉडल लागू’’ करके राजीतिक हित साधना चाहती है- मुकेश शर्मा

नई दिल्ली:EROS TIMES:   दिसम्बर, 2019- बाबा साहेब डा0 भीम राव अम्बेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की मूल भावना की हत्या व आर्टिकल 14 की अवहेलना करके लाए गए नागरिक संशोधन विधेयक के खिलाफ व संविधान की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली के सीलमपुर व जामिया में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया कहर, आंसू गैस व लाठी चार्ज व वहां हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए सुभाष चोपड़ा ने दिल्लीवासियां से अपील की है कि वो शांति बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि हिंसा का रास्ता आंदोलन को कमजोर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने की नियत से भाजपा व आप पार्टी मिलकर हिंसा फैलाने की साजिश रच रही हैं, जिसे अमन चैन पंसद लोग कभी सहन नही करेंगे।
सीएबी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से शुरु किए गए राष्ट्रव्यापी आंदोलन से भाजपा व आप पार्टी सदमें में है, इसलिए आए दिन नए-नए नाटक कर रही हैं।

चोपड़ा ने कहा कि पिछले 21 वर्षों से दिल्ली की सत्ता से बाहर भाजपाई सत्ता पाने के लिए दिल्ली में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करके अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन हासिल करने का गंदा खेल खेल रहे है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के नागरिक भाजपा के इस गंदे खेल को समझ चुके है, इसलिए वो भाजपा को सबक सिखाऐंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को मौन समर्थन देने वाली आप पार्टी क्या कारण है कि अभी तक नागकिरता संशोधन विधेयक के खिलाफ सड़को आकर विरोध नही कर रही है इससे साफ जाहिर होता है कि दोनो की नूरा कुश्ती में दिल्ली जल रही है।
चोपड़ा ने आज एक ट्वीट के जरिए जामियों के छात्रों को हर सम्भव मदद करने के लिए कहा है : ट्वीट -‘‘मेरे घर के दरवाजे सभी #Jamia के छात्रों के लिए खुले है जो प्रदर्शन के दौरान घर नही जा पा रहे या जो उस दौरान घायल हुए और उन्हें चिकित्सा सहायता की जरुरत है।
मैं और मेरी पत्नी 24/7 उनकी सहायता के लिए तैयार है।
हमारा घर नजदीक है आप हमें 9873436705 पर फोन कर सकते है। #JamiaProtests”

मुकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में हिंसा का गुजरात मॉडल लागू करके अपना राजनीतिक हित साधने में लगी हुई है।
कांग्रेस से घबराऐ केजरीवाल इस मुद्दे पर अब गुप्त तरीके से भाजपा के साथ खड़े नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि लठतंत्र के दम पर छात्रों व शांति पूर्ण आंदोलन को दबाना लोगों को उकसाने के समान है।
उन्होंने कहा कि भाजपा पुलिस की मदद से अपना राजनीतिक हित साधने में लगी हुई है जिसके चलते आज दिल्ली हिंसा की आग में जल रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत किया जा रहा है।

  • Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 11 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली