अरुणाचल प्रदेश में छह स्थानों का नाम बदलकर भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा चीन

बीजिंग, इरोस टाइम्स: तिब्‍बती धर्मगुरु दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा के विरोध में चीन अब धृष्टता पर उतर आया और उसने राज्य के छह जगहों को नया नाम देकर भारत को उकसाने की कोशिश की। हालांकि चीनी विशेषज्ञ का कहना है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में छह स्थानों का नाम बदलकर दलाई लामा की यात्रा का विरोध नहीं किया, बल्कि सीमावर्ती वार्ता में नई दिल्ली को कोई रियायत नहीं देने के लिए बीजिंग के संकल्प को व्यक्त किया है।

चाइना वेस्‍ट नॉर्मल यूनिवर्सिटी में भारतीय अध्ययन केंद्र के निर्देशक लांग सिनचुन ने कहा कि बीजिंग ने अरुणाचल प्रदेश के तिब्बती आध्यात्मिक नेता की बार-बार यात्रा कराने के नई दिल्ली के उकसाने वाले कदम के खिलाफ उदारता दिखाई, पर कोई पलट कर वार नहीं किया।

वहीँ बता दे की लांग सिनचुन का कहना है कि कुछ “कट्टरपंथी” भारतीयों ने सोचा था कि बीजिंग इस मुद्दे पर नई दिल्ली से सशस्त्र संघर्ष कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि भारत को चीन के साथ 1962 में हुए युद्ध के अपने ‘गलत रणनीतिक निर्णय’ से सीखना चाहिए।

वहीँ चीनी विशेषज्ञ बोले, ‘भारतीय मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि चीन-भारत सीमा पर अरुणाचल प्रदेश के छह शहरों का नाम बदलना 14वें दलाई लामा की यात्रा के खिलाफ चीन का बदला है। लेकिन ऐसा बिल्‍कुल नहीं है। दरअसल, इस कदम से सीमावर्ती वार्ता में नई दिल्ली को कोई रियायत नहीं देने के लिए बीजिंग के संकल्प को व्यक्त किया है। पिछले लंबे समय से ग्‍लोबल टाइम्‍स डेली में यह खबर आ रही है कि नई दिल्ली ने दक्षिण तिब्बत पर नियंत्रण को मजबूत करने के प्रयास में कई बार विवादित क्षेत्र का दौरा करने के लिए दलाई लामा की व्यवस्था की है। (सूत्र)

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस