एमएसजी की नई फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ का दूसरा पोस्टर जारी किया।

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: एमएसजी सीरीज की फिल्म ‘हिंद का नापाक को जवाब’ की सुपर कामयाबी के बाद सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख रॉक स्टार बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां की नई कॉमेडी फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ का दूसरा पोस्टर भी अब जारी हो गया है, जो कि ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आ रहा है। बता दें कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। उल्लेखनीय है कि एमएसजी सीरीज की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म का भी पिता-पुत्री की जोड़ी, यानी संत राम रहीम गुरमीत सिंह इंसां और हनीप्रीत इंसां ने डायरेक्शन किया है। ‘जट्टू इंजीनियर’ भले ही एक काॅमेडी फिल्म है, लेकिन इसमें हास्य-व्यंग्य एवं संवेदना के जरिये सामाजिक संदेश देने की कोशिश की होगी।

‘जट्टू इंजीनियर’ की कहानी एक ऐसे गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो कि काफी पिछड़ा है। वहां स्कूल तो है, लेकिन अध्यापक नहीं। गांव में अशिक्षा के साथ बेरोजगारी और नशे का बोलबाला है। इस गांव के बाशिंदे आलसी होने के साथ-साथ नशेड़ी भी हैं, जिससे गांव में गंदगी का भ्ी अंबार है। फिल्म के मुख्य हीरो डॉ. एमएसजी एक जट्टू इंजीनियर, यानी एक राजपूत टीचर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दिखाया जाएगा कि वह किस तरह से इस गांव के स्कूल में आकर ग्रामीणों को सुधारते हैं। खास बात यह है कि 19 मई को रिलीज होने जा रही यह फिल्म केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को भी प्रमुखता से रेखांकित करेगी।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस