आतिशी ने लंदन के टॉप लीडरशिप के साथ भविष्य के नॉलेज पार्टनरशिप पर की मुलाक़ात

अब एमसीडी के स्कूल भी बनेंगे विश्वस्तरीय, शिक्षा मंत्री आतिशी ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन के टॉप लीडरशिप के साथ भविष्य के नॉलेज पार्टनरशिप पर की मुलाक़ात

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन के साथ साझेदारी, हमारे  एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों को अपनी कक्षाओं में नए और इनोवेटिव टीचिंग प्रैक्टिसेज अपनाने में बनेगी मददगार

आतिशी का यूसीएल के नेतृत्व के साथ बैठक का मुख्य फोकस एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग के अवसरों की तलाश करना

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों से प्रशिक्षण लेकर हमारे एमसीडी स्कूलों के शिक्षक अपनी क्षमताओं को बनायेंगे बेहतर, हर बच्चे को देंगे वर्ल्ड क्लास एजुकेशन

Eros Times: केजरीवाल सरकार अपने 1100 से अधिक शिक्षकों को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग एक्सपोज़र देने के  लिए यूके, फ़िनलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में भेज चुकी है, यूसीएल के साथ साझेदारी के बाद एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों के किए खुलेंगे रास्ते दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने आज यूनाइटेड किंगडम में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) का दौरा किया। उनकी यात्रा का उद्देश्य दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूलों के शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को विश्वस्तरीय एक्सपोज़र देना, और उनके प्रोफेशनल डेवलपमेंट और कैपिसिटी बिल्डिंग के लिए यूसीएल के टॉप लीडरशिप के साथ भविष्य की संभावित साझेदारी पर चर्चा करना था। इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, हम दिल्ली सरकार के स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के पश्चात अब एमसीडी स्कूलों को भी वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, “शिक्षा हमेशा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार की प्राथमिकता रही है। दिल्ली सरकार के स्कूलों के बाद, अब हमारा ध्यान एमसीडी स्कूलों पर है और उसमे भी शिक्षा  क्रांति लाना हमारी प्राथमिकता है।” एमसीडी स्कूलों को विश्व स्तरीय शिक्षा संस्थान बनाने के लिए, हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि एमसीडी शिक्षकों को दुनिया भर में शिक्षा को लेकर एक्सपोज़र दे और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से अवगत करवायें। इस दिशा में यूसीएल जैसे संस्थानों के साथ भविष्य में होने वाली साझेदारियाँ मददगार साबित होंगी।

मंत्री आतिशी ने दिल्ली एजुकेशन मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा कि,हमने दिल्ली सरकार के स्कूलों में शिक्षकों को इंटरनेशनल एक्सपोज़र दिया। उन्हें देश विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजा ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे शानदार कामों को देख सके और उन्हें समझ सके। इस दिशा में अब हम  एमसीडी स्कूल के शिक्षकों को भी वही एक्सपोजर प्रदान करेंगे।

बता दें कि यूसीएल का फैकल्टी ऑफ़ एजुकेशन एंड सोसाइटी,इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन (आईओई) के नाम से जाना जाता है।व शिक्षण तथा सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में विश्व के प्रख्यात रिसर्च इंस्टिट्यूट में शामिल है। शिक्षा  मंत्री आतिशी ने यूसीएल में एमसीडी शिक्षकों के प्रशिक्षण के संभावित फ़ायदों पर चर्चा करते हुए कहा, “भविष्य में हमारे शिक्षकों यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त करने से एमसीडी स्कूलों के छात्रों को बहुत फ़ायदा होगा। यहाँ से मिले प्रशिक्षण के मध्यम से हमारे शिक्षक अपनी कक्षाओं में पढ़ने-पढ़ाने के सर्वोत्तम शैक्षणिक प्रथाओं को अपनायेंगे और बच्चों ऐसी लर्निंग दे सकेंगे जो प्राथमिक कक्षाओं में उनके बुनियाद को मज़बूत बनाते हुए उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होंगे।

बता दें कि अपने शिक्षकों को वर्ल्ड क्लास एक्सपोज़र देना हमेशा से दिल्ली सरकार की प्राथमिकता रही है। केजरीवाल सरकार ने पिछले कुछ सालों में यूनाइटेड किंगडम, फिनलैंड, सिंगापुर और अन्य देशों सहित दुनिया भर के शैक्षणिक संस्थानों में अपने 1100 से अधिक शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम लखनऊ जैसे प्रमुख संस्थानों से भी केजरीवाल सरकार के स्कूलों प्रमुखों ने लीडरशिप डेवलपमेंट पर स्पेशल ट्रेनिंग प्राप्त की है। अब एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों के लिए भी ऐसे अवसर तैयार किए जा रहे है।

एमसीडी स्कूलों में शिक्षा क्रांति लाने और छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा देने के लिए दिल्ली सरकार के प्रयास दिल्ली में शिक्षा के भविष्य पर एक परिवर्तनकारी प्रभाव पैदा करने के लिए तैयार हैं। यूसीएल के साथ संभावित साझेदारी इस विज़न को पूरा करने की   दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम  है।

उल्लेखनीय है कि यूसीएल की यात्रा के दौरान, शिक्षा मंत्री आतिशी के साथ दिल्ली के शिक्षा सचिव अशोक कुमार, एमसीडी के शिक्षा निदेशक विकास त्रिपाठी और राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), दिल्ली के सीनियर फैकल्टी भी शामिल रहे।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’