17वें एमिटी यूनिवर्सिटी समर स्कूल 2023 का आयोजन 365 छात्रों ने हिस्सा लिया

Eros Times: नोएडा एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा स्कूली छात्रों को सीखने की तकनीकी के माध्यम से अवसरों के क्षितिज का पता लगाने का अनुभव प्रदान करने के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी समर स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जो छात्रों के बीच स्वंय की खोज का मार्ग प्रशस्त करता है। 17 वें एमिटी यूनिवर्सिटी समर स्कूल 2023 का आयोजन 05 जून से 16 जून तक किया गया जिसमें कुल देश के कुल 166 विद्यालयों और 05 अंर्तराष्ट्रीय विद्यालयों के 365 छात्रों ने हिस्सा लिया जिन्हे आज समापन समारोह में सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस समापन समारोह में एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान और एमिटी टेेक्नीकल प्लेसमेंट सेंटर के उप निदेशक श्री अंजनी कुमार भटनागर ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।

समापन समारोह में एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी छात्रों ने अपनी गर्मी की छुट्टीयों में से दो सप्ताह इस कार्यक्रम में कुछ नया सीखने और अपने कैरियर को बनाने की जानकारी प्राप्त करने के लिए दिये है यह आपके जीवन के विकास में अवश्य सहायक होगा। जीवन में अपनी मेहनत से कुछ अलग करने वाले सदैव सफल होते है। एमिटी पूरे विश्व की एक मात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जो स्कूली छात्रो को इस प्रकार के समर स्कूल में कैरियर विकल्प को चुनने, समझने और जानकारी हासिल करने का मौका प्रदान करता है जिससे हर साल सैकड़ो छात्र लाभांवित होते है। डा चौहान ने कहा कि आप सभी छात्र एमिटी के परिवार का हिस्सा बन चुके है इसलिए आप अपने कैरियर संबधित किसी भी प्रकार के सलाह के लिए कभी भी एमिटी के शिक्षको से मिल सकते है।

एमिटी टेेक्नीकल प्लेसमेंट सेंटर के उप निदेशक अंजनी कुमार भटनागर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस दो सप्ताह के एमिटी यूनिवर्सिटी समर स्कूल के अंर्तगत छात्र विभिन्न 26 विषयों जैसे पत्रकारिता, फैशन टेक्नोलॉजी, एरोस्पेस, इंजिनियरिंग, विधि, प्रबंधन आदि में कैरियर बनाने हेतु जानकारी प्रदान करते है और छात्र, शिक्षकोे से बातचीत करके कक्षाओं और प्रयोगशालाओं में हिस्सा लेते है। इसके अतिरिक्त उन्हे योगा, खेल, जुबां कक्षाओं में जाने का अवसर भी मिलता है। छात्र, शिक्षण एवं मनोरंजन के साथ रोमांचक ग्रेजुएशन जीवन के लिए स्वंय को तैयार करते है। इस एमिटी यूनिवर्सिटी समर स्कूल में कुल 202 लड़को और 163 लड़कियों ने हिस्सा लिया जिसमें 10वी कक्षा के 138 छात्र, 11वी कक्षा के 131, 12वी कक्षा के 75 और 12वी कक्षा पास किये 21 छात्रों ने हिस्सा लिया।

अपने अनुभवों को साझा करते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी समर स्कूल के छात्र कृष ने कहा कि उन्होनें ऐरोस्पेस और एविऑनिक विषय का चयन किया था जिसमें शिक्षकों ने उनको जानकारी देने के साथ कैरियर बनाने के लिए मार्गदर्शन भी किया। यहां नये मित्र भी बने और उनके साथ दो सप्ताह का समय बहुत जल्द बीत गया। एमिटी यूनिवर्सिटी समर स्कूल के दौरान जीवन का बेहतरीन अनुभव प्राप्त किया।एमिटी यूनिवर्सिटी समर स्कूल की छात्रा सुहानी ने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे बुनियादी जानकारी प्राप्त करने, स्टूडियों, रेडियो जॉकी के क्षेत्रों की बृहद जानकारी प्राप्त हुई। अपने दोस्तों के साथ हमने खेल, नृत्य और मनोरंजन के दौरान काफी मजे किये। एक अन्य छात्रा मनस्वी सिंह ने कहा कि हमारे एमिटी यूनिवर्सिटी समर स्कूल के मार्गदर्शकों ने हमें हर स्थान पर बेहतरीन सहयोग दिया इसलिए हमने इस कार्यक्रम के दौरान सुविधापूर्ण संरचनाओं का लाभ प्राप्त किया। जुबां सेशन और डीजे नाइट इस समर स्कूल का बेहतरीन हिस्सा थे।इस अवसर पर एमिटी टेेक्नीकल प्लेसमेंट सेंटर के उप निदेशक अंजनी कुमार भटनागर और एमिटी स्कूल ऑफ फिल्म एंड ड्रामा के प्रमुख डा सोमनाथ सेन ने छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’