दिल्ली के दिव्यांगजनों का जीवन बनाएगी सुगम, जल्द बांटे जाएंगे मोटरचलित तिपहिया वाहन और व्हीलचेयर 

सुगम्य सहायक योजना” के तहत दिल्ली सरकार दिव्यांगों को स्मार्ट छड़ी, कान की मशीन, आर्टिफिशियल लिम्ब्स, बैसाखी जैसे 20 प्रकार के जरूरी उपरकरण बांटेगी

“सुगम्य सहायक योजना” के तहत दिव्यांगों को दिए जाने वाले उपकरणों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और अब जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे 

उपकरणों की प्रेजेंटेशन देख समाज कल्याण मंत्री ने इसे दिव्यांगजनों के लिए और अधिक सुविधानजक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिव्यांगजनों के हित में कार्य कर रही है, सुगम्य सहायक योजना में दिव्यांगजनों को मुफ्त उपकरण प्रदान करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा     

Eros Times: केजरीवाल सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए उनके आवागमन को आसान बनाने की दिशा में काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सुगम्य सहायक योजना को मंजूरी मिलने के बाद इस पर तेजी से कार्य शुरू हो गया है। समाज कल्याण विभाग ने “सुगम्य सहायक योजना” के तहत दिव्यांगों को दिए जाने वाले उपकरणों की सूची तैयार कर ली है। समाज कल्याण विभाग जल्द ही एलिम्को (alimco) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करेगा, जिसके बाद योजना को क्रियान्वित करते हुए इसे जनता के बीच लाया जाएगा। समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद की विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिव्यांगजनों को बांटे जाने वाले उपकरणों की प्रेजेंटेशन दिखाई गई। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री ने उपकरणों को दिव्यांगजनों के लिए और अधिक सुविधानजक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 

उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिव्यांगजनों के हित में कार्य करते हुए “सुगम्य सहायक योजना” के तहत दिव्यांगों को मोटरचलित ट्राई-साइकिल, स्मार्ट छड़ी, कान की मशीन व व्हीलचेयर जैसे 20 प्रकार के जरूरी उपरकरण बांटेगी।  

जरूरतमंदों को आर्टिफिशियल लिम्ब्स, बैसाखी और मैकेनिकल ट्राई-साइकिल देगी केजरीवाल सरकार

केजरीवाल सरकार की सुगम्य सहायक योजना के तहत दिव्यांगजनों को मोटर और हाथ से चलने वाली व्हीलचेयर और ट्राई-साइकिल दी जाएंगी। इसके अलावा आर्टिफिशियल लिम्ब्स, छड़ी, कान की मशीन, बैसाखी, घूमने वाला बेंत, वॉकर और रोलर, फोल्डिंग एक्टिव व्हीलचेयर, फुट केयर यूनिट और नेत्रहीनों के लिए स्मार्ट बेंत व शॉर्टहैंड मशीन बांटे जाएंगे।

इन उपकरणों की मदद से दिव्यांगजनों की कार्य क्षमताओं में वृद्धि होगी। इस तरह के उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को आवगमन में सहूलियत मिलेगी। उन्हें कहीं भी आने-जाने में होने वाली समस्याओं से निपटने में यह उपकरण मददगार साबित होंगे। केजरीवाल सरकार का उद्देश्य है कि दिव्यांगजनों को हर संभव मदद कर उनको समाज की मुख्यधारा में लाया जाए। इन उपकरणों की मदद से दिव्यांजगनों को शिक्षा और रोजगार पाने की उनकी क्षमताओं को भी बढ़ावा मिलेगा। 

एमओयू हुआ तैयार, जल्द ही दिव्यांगजनों को मिलेंगे उपकरण

सुगम्य सहायक योजना के सफल संचालन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान करने के लिए एलिम्को के साथ पांच वर्ष का एमओयू साइन करेगी। फिलहाल समाज कल्याण विभाग ने उपकरणों की पहचान कर एमओयू के दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं, बहुत जल्द एलिम्को के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। जिसके बाद योजना को क्रियान्वित करते हुए इसे जनता के बीच लाया जाएगा। दिव्यांगजनों को उपकरण बांटने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा अलग-अलग जगहों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार की सुगम्य सहायक योजना के तहत लाभ उठाने के लिए आवेदक को 40 फीसदी या उससे अधिक दिव्यांग होना चाहिए, इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन कर प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान