अरविन्दर सिंह लवली ने क्राउडफंडिंग डोनेट फॉर देश कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली की अध्यक्षता में दिल्ली में क्राउडफंडिंग डोनेट फॉर देश कार्यक्रम हुआ शुभारम्भअजय माकन ने 1,38,000 रुपये दिए– लवली ने दिया माकन को प्रमाण पत्र।

कांग्रेस 28 दिसम्बर से घर –घर जाकर इस अभियान की दिल्ली मे शुरुआत करेगी

अजय माकन का प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कियामाकन ने विश्वास जताया दिल्ली डोनेट फॉर देश कार्यक्रम में अव्वल रहेगी।

दिल्ली के सभी 13760 पोलिंग बूथों पर कांग्रेस व्यापक रुप से इस अभियान को चलाऐगी। 


Eros Times:
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर, 2023 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए क्राउडफंडिंग ‘‘डोनेट फॉर देश’’ अभियान की जोरदार तरीके से शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन ने 1,38,0000/- www.donateinc.in पर डोनेट करके इस अभियान की शुरुआत दिल्ली में की। ज्ञातव्य है कि माकन दिल्ली से विधायक, मंत्री, सांसद व केन्द्रीय मंत्री रहे। लवली ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में माकन को प्रमाण पत्र भी सौंपा।

इस मौके पर अरविन्दर सिंह लवली ने भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डोनेट फॉर देश कार्यक्रम एक ऐसा ऐतिहासिक कार्यक्रम है जिसका मकसद केवल धन संग्रह नही है बल्कि इसका असली मकसद बूथ स्तर पर कांग्रेस से सहानूभूति रखने वाले व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर जुड़ने का माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम जनता के सहयोग से ही पार्टी के लिए चंदा इकट्ठा किया है चाहे वो किसी भी रुप में हो। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी इस कार्यक्रम को ऑनलाईन इसी नियत से चला रही है कि किसी पर दवाब न बने और इसमें सब कुछ पारदर्शी होगा।

लवली व माकन ने घोषणा की कि 28 दिसम्बर से पार्टी घर-घर जाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। क्योंकि 28 दिसम्बर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस है। लवली ने कहा कि दिल्ली के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के सभी 13760 पोलिंग बूथों पर इस कार्यक्रम को घर-घर जाकर धरातल पर उतारेंगे, जिससे दिल्ली में संगठन को मजबूत करने में और मदद मिलेगी।  उन्होंने स्वयं भी 1,38,000 रुपये का योगदान इस मौके पर दिया।


प्रदेश कार्यालय में इस मौके पर भारी जमावडे़ से गदगद अजय माकन ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली हमेशा से ही न केवल पार्टी के हर कार्यक्रम अग्रणी रही है बल्कि दिल्ली ने हमेशा नये आयाम स्थापित किए है। उन्होंने याद दिलाया कि जब-जब दिल्ली में कांग्रेस का कार्यकर्ता खड़ा हुआ है उसने देश की राजनीतिक दिशा बदली है।  माकन ने कहा कि मुझे आशा है कि दिल्ली डोनेट फॉर देश कार्यक्रम में पहले 3 राज्यों में अपना स्थान बनाऐगी। उन्होंने यह भी कहा कि रुपये 138/- 1380/- व 13,800/- की राशि केवल इसलिए निर्धारित की गई है ताकि सामान्य से सामान्य व्यक्ति इस महायज्ञ में अपनी आहूति दे सके। श्री माकन ने दिल्ली के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के शानदार स्वागत व सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री लवली के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस बहुत बेहतर काम कर रही है।


इस मौके पर कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सर्वश्री मनीष चतरथ, देवेन्द्र यादव, अल्का लांबा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ पूर्व सांसद रमेश कुमार, डा0 उदित राज और परवेज हाश्मी, व पूर्व मंत्री सर्वश्री हारुन यूसूफ, मंगत राम सिंघल, रमाकांत गोस्वामी, राजकुमार चौहान वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, भीष्म शर्मा, हसन अहमद, हरी शंकर गुप्ता, अनिल भारद्वाज, नीरज बसौया, विजय लोचव, वीर सिंह धींगान, कुंवर करण सिंह, शीश पाल, सुरेन्द्र कुमार, जसवंत राणा, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक, पूर्व मेयर सतबीर सिंह, जय किशन शर्मा, निगम पार्षद नाजिया दानिश, हाजी जरीफ, समीर अहमद, जिला अध्यक्ष जावेद मिर्जा, विरेन्द्र कसाना, आदेश भारद्वाज, मदन खोरवाल, सतबीर शर्मा, धर्मपाल चंदेला, दिनेश कुमार, मनोज यादव, राजेश चौहान, श्री चतर सिंह, ब्रहम यादव, अनुज आत्रेय, अब्दुल वहीद  तरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में ब्लाक अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने इस मौके पर कहा कि डोनेट फॉर देश कार्यक्रम को बूथ स्तर पर अमली जामा पहनाना हर कांग्रेस कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस कार्यक्रम के माध्यम से एक लाख सैतिस हजार छ सौ (1,37,600) कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज तैयार करेगी जो मिशन 2024-25 में भाजपा को सबक सिखाऐंगी।शर्मा ने कहा कि दिल्ली के सभी 280 ब्लाक अध्यक्षों, पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों व कांग्रेस नेता स्वयं इस अभियान को अपने-अपने क्षेत्र में चलाऐंगे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां