सीवर शिकायतों के मद्देनज़र जल मंत्री आतिशी ने चंद्रावल गाँव, मॉडल टाउन में किया निरीक्षण

सीवर की बदहाल स्थिति देख जलमंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सीवर सुविधा जनता की बुनियादी ज़रूरत इसमें लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा

जनता ने जल मंत्री से साझा की समस्या-गलियों में बहता है गंदा पानी, आवाजाही भी दूभर, लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी करते है नज़रअंदाज़

जल मंत्री का अधिकारियों को निर्देश- सप्ताह भर में पूरे इलाक़े में दूर की जाए सीवर ओवरफ़्लो की समस्या, सौंपी जाए रिपोर्ट, देरी होने पर परिणाम भुगतने के लिए रहे तैयार

Eros Times: जल मंत्री अधिकारी जनता के प्रति जबाबदेह पर उनकी लापरवाही का परिणाम जनता को भुगत रही जनता, केजरीवाल सरकार में ये बर्दाश्त नहीं इलाक़े में सीवर समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्लान तैयार करें अधिकारी, जहां ज़रूरत वहाँ बदली जाए सीवर लाइने जल बोर्ड का काम लोगों को साफ़ पानी और बेहतर सीवर व्यवस्था मुहैया करवाना, अगर अधिकारी जनता के प्रति अपनी ये ज़िम्मेदारी नहीं निभा पा रहे तो नौकरी छोड़ दे चाहे कितनी भी बाधाएँ आ जाए लेकिन जबतक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री है वो दिल्ली की जनता के काम रुकने नहीं देंगे सीवर शिकायतों के मद्देनज़र निरीक्षण की श्रृंखला को जारी रखते हुए जल मंत्री आतिशी ने मॉडल टॉउन विधानसभा क्षेत्र में चंद्रावल गाँव के विभिन्न हिस्सों में जाकर निरीक्षण किया। सीवर की बदहाल हालत देख जलमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बता दें कि, यहाँ लोगों से लगातार सीवर की शिकायतें मिल रही थी उसके बावजूद अधिकारियों द्वारा उसके समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था।

ऐसे में जल मंत्री ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर समस्या का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान लोगों ने जल मंत्री से साझा करते हुए कहा कि सफ़ाई न होने से सीवर ओवरफ़्लो रहता है और उसके कारण गलियों में पानी सीवर का पानी भर जाता है। ऐसे में लोगों की आवाजाही भी मुश्किल हो जाती है। साथ ही लोगों ने बताया कि अपनी समस्या जब वो अधिकारियों को बताते है तो अधिकारी उसे नज़रअंदाज़ करते है। बार बात शिकायतों के बावजूद सीवर समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता और अधिकारी समस्या सुनने के लिए तैयार नहीं है।

जनता की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जलमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने लापरवाही की कोई जगह नहीं है। अधिकारियों को हमेशा जनता के प्रति जबाबदेह होना चाहिए अगर कोई भी अधिकारी इसमें लापरवाही दिखाते है तो अपने ख़िलाफ़ कड़े एक्शन के लिये तैयार रहे। साथ ही इलाक़े में सीवर की बदहाल स्थिति के लिए ज़िम्मेदारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में सीवर की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जल मंत्री ने पाया कि कई गलियों में सीवर का बह रहा है, इससे लोगों को काफ़ी परेशानियों हो रही है और गालियाँ भी क्षतिग्रस्त हो रही है। गली में सीवर के बहते पानी को देखकर जल मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार में ऐसी लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है। 

इस बात उन्होंने अधिकारियों की कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि, सप्ताह भर के भीतर इलाक़े की सीवर लाइनों को साफ़ करवाया जाए और इसकी रिपोर्ट उन्हें सौंपी जाए। साथ ही सीवर समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्लान तैयार किया जाए और जहां ज़रूरी हो वहाँ सीवर लाइनों को बदला जाए।

जल मंत्री ने कहा कि, जल बोर्ड का काम लोगों को साफ़ पानी और बेहतर सीवर व्यवस्था मुहैया करवाना है। और अगर अधिकारी जनता के प्रति अपनी ये ज़िम्मेदारी नहीं निभा पा रहे है तो नौकरी छोड़ दे। केजरीवाल सरकार में जनता के प्रति ये लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जल मंत्री आतिशी ने लोगों से वादा करते हुए कहा कि, चाहे कितनी भी बाधाएँ आ जाए लेकिन जब तक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री है वो दिल्ली की जनता के काम रुकने नहीं देंगे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां