Physics वाला पीडब्लू गुरुकुलम के शुभारंभ के साथ स्कूल किया लॉन्च

फिजिक्स वाला ने मूल्य-आधारित अत्याधुनिक

स्कूल पीडब्ल्यू गुरुकुलम के शुभारंभ के साथ स्कूल क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया।

Eros Times : भारत के अग्रणी एड-टेक प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला (पीडब्लू) ने 10 दिसंबर 2023 को गुरुग्राम में एक प्री-लॉन्चिंग इवेंट में पीडब्लू गुरुकुलम स्कूल लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में सह-संस्थापक प्रतीक माहेश्वरी, सीईओ ऑफ़लाइन अंकित गुप्ता और सीबीओ इमरान राशिद उपस्थित थे।

फिजिक्स वाला भारत का शीर्ष एड टेक प्लेटफॉर्म है। पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल पारंपरिक शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव की क्रांतिकारी पहल है। फिजिक्सवाला इस तरह की पहल करने वाली पहली एडटेक कंपनी है। पीडब्ल्यू ने अब तक 35 मिलियन छात्रों को यूट्यूब पर, 11 मिलियन छात्रों को पीडब्ल्यू ऐप पर सफलतापूर्वक पढ़ाया है। साथ ही जेईई/ नीट के ऑफलाइन कोचिंग के लिए 72 से अधिक विद्यापीठ खोलने और छात्रों की ज़रूरतों की गहरी समझ होने के बाद अब गुरुकुलम स्कूल खोलकर अपनी यात्रा में अगला कदम बढ़ाने को तैयार है। 

पहला गुरुकुलम स्कूल गुरुग्राम में खुलेगा। यहां पहले बैच में 400 छात्रों का नामांकन किया जाएगा। गुरुकुलम स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा (प्ले ग्रुप से ग्रेड 7 तक) दी जाएगी और ये स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध होंगे। अगले साल से इन स्कूलों में सेकेंडरी एवं हायर सेकंडरी क्लासों की पढ़ाई होगी। सभी स्कूल भविष्य को ध्यान रखकर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, हाईटेक लैब, तकनीक आधारित क्लासरूम, उन्नत बुनियादी ढांचा से सुसज्जित होंगे। साथ ही छात्रों को गहन सांस्कृतिक एवं वैश्विक परिवेश से भी परिचित कराया जाएगा।

पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल ऑफलाइन क्षेत्र में पीडब्ल्यू की कामयाबी और स्कूल संघटन (स्कूल एकीकरण प्रोग्राम) के तहत एक सौ से अधिक स्कूलों के साथ पार्टनरशिप का परिणाम है। इस कारण इसे ऑफलाइन शिक्षण की स्पष्ट समझ बनी है। यह पहल भविष्य की को ध्यान में रखकर निर्देशित की गई है लेकिन पारंपरिक ज्ञान से गहरे तौर पर जुड़ी हुई है। इसका लक्ष्य छात्रों को ऐसी जगह उपलब्ध कराना है जहां वे ज्ञान प्राप्त कर सकें, भविष्य के लिए तैयार हो सकें और वर्तमान शिक्षण व्यवस्था की रटन्त प्रणाली से आगे निकल सकें। यह सुनिश्चित करने के लिए छात्रों के न सिर्फ शैक्षणिक कौशल बल्कि समग्र शिक्षा पर फोकस किया जाएगा। जिसमें वित्तीय साक्षरता, उद्यमिता, रोबोटिक्स, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान शामिल है।

 पीडब्ल्यू के चीफ बिजनेस ऑफिसर इमरान राशिद ने कहा, “ पीडब्ल्यू स्कूल के साथ हम भारत में शिक्षा को उदार बनाने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रहें। शिक्षा में न केवल व्यक्तिगत जीवन, बल्कि देश और अंत में पूरी मानवता के भाग्य को बदलने की शक्ति है। हम सिर्फ शिक्षा देने वाले स्कूल नहीं चाहिए, बल्कि ऐसे स्कूल चाहिए, जो छात्रों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से निपटने और भविष्य में परिवर्तन लाने वाला पथ प्रदर्शक बनने के लिए तैयार करें। हमारा लक्ष्य छात्रों को  सर्वांगीण व्यक्ति बनाना है, जिससे उन्हें सीमित पारंपरिक करियर चुनने की बजाय अपने रास्ते खुद बनाने की आजादी मिले।”

पीडब्ल्यू एक छात्र-केंद्रित ब्रांड के रूप में पहचान बना चुका है। इसका मिशन छात्रों की शिक्षा में आजीवन  भागीदार बनना है। इसलिए पीडब्ल्यू अपना विस्तार कुछ इस तरह से कर रहा है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि छात्रों की सभी शैक्षिक जरूरतों को एक ही जगह पर पूरा किया जा सके।

पीडब्ल्यू अब तक परीक्षाओं की तैयारी, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल, उच्च शिक्षा और विदेश में अध्ययन के लिए छात्रों को तैयार करता रहा है। अब पीडब्ल्यू स्कूल छात्रों को उनकी शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत से लेकर आत्मनिर्भर और स्वतंत्र पेशेवर बनने तक उनका सपोर्ट करने के लिए एक और पहल हैं।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला