अरविन्द केजरीवाल ने कहा घर घर राशन मिले उपराज्यपाल ने किया खारिज

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राशन को घर घर तक पहुंचाने के प्रस्ताव को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने खारिज कर दिया। दिल्ली सरकार ने छह मार्च को एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें लाभार्थियों को उनके घर पर राशन के पैकेट पहुंचाने का प्रावधान था. यह आपूर्ति एक निजी कंपनी द्वारा की जानी थी।

मंजूरी के लिए प्रस्ताव को उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा गया था। केजरीवाल ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, “बहुत बुरा हुआ, घर घर राशन पहुंचाने की योजना को माननीय उपराज्यपाल ने खारिज कर दिया. मैंने उनसे कोई भी फैसला लेने से पहले औपचारिक बैठक करने का लगातार अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वास्तव में बहुत दुखी हूं कि इतना महत्वपूर्ण प्रस्ताव राजनीति की भेंट चढ़ गया।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इससे पहले कहा था, कि वरिष्ठ अधिकारी राशन को घर घर पहुंचाने की योजना को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। राशन को घर घर पहुंचाने की यह योजना राशन माफिया पर विराम लगा देगी।

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश के बाद भी आम लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को राशन मिलने में हो रही दिक्कत, राज्य सरकार की नई योजना ही है।

दरअसल दिल्ली सरकार ने राशन के सिस्टम में सुधार के नाम पर दो महीने पहले ही एक नया सिस्टम लागू किया था। यह सिस्टम पॉइंट ऑफ सेल मशीन पर आधारित है। इस मशीन से बायो मैट्रिक्स के ज़रिए मशीन व्यक्ति की पहचान करके बताती है।

राशन न मिलने की दिक्कत से राशन की दुकान पर बहुत लम्बी लाइन देखने को मिली। लोगो का कहना है की यह जो POS मशीन है इसमें अंगूठा नही पहचान पा रहा है, जिसके कारण दुकानदार ने राशन देने से मना कर दिया, इसकी क्या वजह है जो POS मशीन लोगो के अंगूठे की पहचान नहीं कर पा रहा है, एक राशन के दुकानदार ने बताया की कभी सर्वर डाउन कभी इंटरनेट सिग्नल कमज़ोर, कभी मशीन कनेक्ट नही होती तो कभी ग्राहक की पहचान नहीं कर पाती। पहले वाले सिस्टम में तो ज़्यादा से ज़्यादा 10 मिनट लगते थे, पर्ची कटाकर ले जाने में, वहीं अब 10 मिनट से एक घंटा तक लग रहा है और किसी किसी दिन तो लोगों को वापस भी जाना पड़ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली को फटकार लगाते हुए कहा कि 1 तारीख को मशीन नही चली, 3 को नही चली, 4 को नही चली, इस समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आधार की बाध्यता दो हफ़्ते पहले खत्म की थी क्योंकि POS मशीन में उसको ही राशन मिलता है जिसका आधार बना हो, और उसकी पहचान मशीन करे। 20 फरवरी को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा था कि आधार आधारित राशन देने का सिस्टम खत्म कर दिया है, अब आधार की बाध्यता नही रहेगी। पुराना सिस्टम चलेगा लेकिन राशन की दुकान के बाहर नोटिस लगा मिला कि आधार ज़रूरी है।

राशन दुकानदार ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने ही उनको ये नोटिस लगाने को कहा है।और ये साफ़ है कि अगर आपके पास आधार नहीं है तो आपको राशन नही दिया जा सकता यानी कुल मिलाकर दिल्ली के करीब 20 लाख राशन कार्ड धारक करीब 2500 राशन की दुकान पर राशन के लिए ऐसे ही परेशान रहेंगे।

  • Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 28 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 12 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 30 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम