एयरपोर्ट पर दो ग्रेनेड के साथ सेना का जवान गिरफ्तार, श्रीनगर से दिल्ली जाने की थी तैयारी

श्रीनगर इरोस टाइम्स: आपको यह जानकर बेहद ही आश्चर्य होगा की कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था वाले श्रीनगर एयरपोर्ट पर सोमवार को सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब सुरक्षाकर्मियों ने सेना के एक जवान को दो जिंदा बमों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इन बमों को लेकर वह नई दिल्‍ली जाने वाले एक विमान में सवार होने वाला था।

आपको बता दे कि बीते दो माह में यह ऐसा दूसरा अवसर है, जब श्रीनगर एयरपोर्ट पर किसी सैन्‍यकर्मी को अपने सामान में हथियार या विस्‍फोटक ले जाते हुए पकड़ा गया है। इससे पहले 20 फरवरी को श्रीनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों ने 47 आरआर के जवान पीके गौड़ा को एके-47 और एसएलआर के 15 कारतूसों समेत पकड़ा था।
हालांकि सोमवार सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट पर पकड़े गए जवान की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। लेकिन यह जवान उड़ी सेक्‍टर में एलओसी पर तैनात सेना की 17 जैक लाई इंनफैंट्री मे तैनात था। उसका बेल्‍ट नंबर-13768297 है। वह पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के निकट बोसोली गांव का रहने वाला है।

पूछताछ में उसने दावा किया है कि स्कैनिंग के दौरान उसके बैग से जो दो ग्रेनेड मिले हैं, वह उसके एक अधिकारी के हैं और उसने यह दोनों ग्रेनेड दिल्‍ली मे किसी व्‍यक्ति विशेष को सौंपने थे। फिलहाल उससे श्रीनगर एयरपोर्ट के साथ सटे हुमहामा पुलिस स्‍टेशन में पूछताछ जारी है।

  • Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    मेदांता हॉस्पिटल ने एडवांस्ड हेल्थकेयर की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार किया है। अस्पताल में अब अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 75 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 35 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 17 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर