सरकार ने बनाई योजना कहा 500 और 2000 के नोटों में किये जाएंगे सुरक्षा बदलाव

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: वैश्विक मानकों के अनुसार सरकार हर तीन से चार वर्ष में 2,000 रुपये और 500 रुपये के उच्च मूल्यवर्ग के बैंक नोट्स के सुरक्षा मानकों को बदलने की योजना बना रही है। आपको बता दें कि सरकार की ओर से यह कदम नोटबंदी लागू होने के बाद बीते चार महीनों के दौरान भारी मात्रा में जाली नोटों की धरपकड़ के बाद सामने आया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला पिछले वर्ष 8 नवंबर को लिया था, जिसमें 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट अमान्य कर दिए गए थे। इसके बाद आरबीआई की ओर से 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए थे।

गुरुवार को एक उच्च स्तरीय मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी। इस बैठक में वित्त गृह और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि भी शामिल हुए । इस कदम की वकालत करते हुए, गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर विकसित देश हर 3-4 साल में अपनी मुद्रा के सुरक्षा फीचर्स को बदलती रहती हैं और इसीलिए, भारत के लिए इस नीति का पालन करना बिल्कुल ही जरूरी है।

अधिकारियों ने बताया कि, देश में उच्चल मूल्यप के करेंसी नोटों के डिजाइन में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1000 रुपए का नोट साल 2000 में आया था और उसके बाद नोट में कोई प्रमुख बदलाव नहीं किया गया। 1987 में 500 रुपए के नोट में 10 साल पहले कुछ बदलाव किए गए थे। नए जारी किए गए नोटों में भी कोई अतिरिक्त सुरक्षा फीचर मौजूद नहीं है और अगर हम इनके सुरक्षा फीचर की बात करें तो पुराने 1000 और 500 के नोट जैसे ही दीखते हैं।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस