पुलिस को गुमराह कर हमारे विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है- विनीत गर्ग

Eros Times: गाजियाबाद। बीते  शुक्रवार को थाना कोतवाली में धारा 307 आईपीसी के अंतर्गत एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिसमें एक महिला पायल के द्वारा दो भाइयों विनीत गर्ग एवं अंकित गर्ग पर 30 नवंबर गुरुवार की रात को जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था।  जिसके विरोध में दोनों भाइयों ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता कर अपने ऊपर लगे आरोपी को गलत बताया। विनीत गर्ग ने बताया कि पायल नाम की महिला ने जो आप मुझ पर लगाए हैं वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। संजय सूरी नाम का एक हिस्ट्रीसीटर व्यक्ति हम दोनों भाइयों पर पहले भी कई बार झूठे मुकदमे दर्ज कराने का प्रयास कर चुका है। 

अभी हाल ही में 27 नवंबर की रात को जब मैं अपने ऑफिस से घर जा रहा था तब मेरे ऊपर मुकुंद लाल कॉलेज के सामने वाले कट से काले रंग की स्कूटी पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने मेरे ऊपर पिस्टल तानते हुए गाड़ी रोकने का प्रयास किया था लेकिन मैंने गाड़ी नहीं रोकी और गाड़ी की स्पीड तेज कर मैं वहां से भाग गया था जिसकी बाबत मैंने तुरंत पुलिस को सूचना भी दी थी और पुलिस आयुक्त महोदय को एक लिखित में प्रार्थना पत्र भी दिया था।

विनीत गर्ग ने बताया कि संजय सूरी नाम का व्यक्ति की अपनी एक फर्म थी जिसका हम जीएसटी का कार्य देखते थे। लेकिन जब उसने हमसे जीएसटी के कार्य में हेरा फेरी करने के लिए कहा तो हमने उसका काम करने के लिए मना कर दिया। उसके गलत कार्यों में साथ ना देने की वजह से उसने हमें धमकी दी कि अगर तुम मेरा गलत कार्यों में साथ नहीं दोगे तो तुम्हारे साथ अच्छा नहीं होगा। उसके बाद उसने हमारे 42000 जो बकाया थे वह भी नहीं दिए और लगातार हम पर झूठे मुकदमे एवं बदमाशों के द्वारा धमकी दिलवाई जाने और हमारे ऊपर हमले करने की कोशिश में लगा रहता है।

पायल नाम की यह महिला भी संजय सूरी के साथ मिली हुई है और उसके गलत कार्यों में भी संलिप्त है। और हमारे ऊपर जो मुकदमा दर्ज कराया है वह पुलिस को गुमराह करके झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। विनीत गर्ग ने बताया की पायल नाम की महिला ने जिस दिन की यह घटना बताई है उस दिन मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल भी सही नहीं था मुझे डॉक्टर ने बेड रेस्ट की सलाह दी थी और घटना का जो समय महिला बता रही है उसे समय मैं अपने घर पर बेडरेस्ट पर था और मेरा भाई अंकित गर्ग पूरे दिन मेरे साथ ही था।

पायल नाम की महिला ने हमारे ऊपर जो पुलिस को गुमराह करके मुकदमा दर्ज कराया है वह पूरी तरीके से झूठ है मैं मीडिया के माध्यम से पुलिस प्रशासन से यह अपील करूंगा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और संजय सूरी नाम का व्यक्ति एक हिस्ट्री सीटर है इस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। यह हमारे साथ कभी भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित कर सकता है मेरे में मेरे पूरे परिवार की जान माल की सुरक्षा की जाए।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन