एक्शन में शिक्षा मंत्री, मुनिरका गाँव स्थित एमसीडी स्कूल का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान स्कूल में 19 में से मात्र 10 शिक्षक मौजूद, शिक्षकों के बिना क्लासरूम में ख़ाली बैठने को मजबूर बच्चे

औचक निरीक्षण के दौरान छात्रों की ख़ाली पड़ी कॉपियाँ बयाँ कर रही थी शिक्षा को लेकर जीरो विज़न वाली भाजपा के 15 सालों के एमसीडी शासन की कहानी

स्कूल में बदहाल मिला शौचालय, फ़र्श पर जमी पड़ी थी गंदगी,दीवारें धूल से अटी पड़ी थी

एमसीडी में अब शिक्षा को महत्व देने वाली सरकार इसलिए शिक्षक पुराने ढुलमूल रवैये को छोड़ अनुशासित होकर निभाए अपनी ड्यूटी

लापरवाही देख शिक्षा मंत्री ने कहा- स्कूलों में जब इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक ही होंगे नदारद तो कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई? इस पर मामले में तुरंत संज्ञान ले अधिकारी

Eros Times: एमसीडी स्कूलों में गरीब परिवार के बच्चे आते है इसका ये मतलब नहीं की उन्हें बदहाल स्थिति में पढ़ने को मजबूर किया जाए पैरेंट्स भरोसे के साथ सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते है, ऐसे में स्कूल की ऐसी हालत बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ शिक्षा मंत्री का स्कूल इंचार्ज को अल्टीमेटम- सप्ताहभर में स्कूल की सभी समस्या हो दूर; 1 हफ़्ते बाद दोबारा होगा निरीक्षण अगर समस्या पाई गई तो कड़े परिणाम भुगतने के लिए रहे तैयार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के सभी बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन और सीखने का बेहतर माहौल देना हमारी प्राथमिकता है, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी शिक्षा मंत्री आतिशी ने मुनिरका गाँव स्थित एमसीडी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने पाया कि, स्कूल में 19 में से मात्र 10 शिक्षक मौजूद है। कई शिक्षक लंबे समय से अनुपस्थित थे। स्कूल में काफ़ी बच्चे भी अनुपस्थित थे। शौचालय बदहाल हालत में था, फ़र्श और दीवारों पर गंदगी जमी हुई थी। शिक्षा मंत्री ने पाया कि बच्चों की कॉपियाँ ख़ाली पड़ी थी। स्कूल की इस दशा की देखकर शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्कूल प्रमुख को फटकार लगाई और अल्टीमेटम देते हुए एक सप्ताह के भीतर इन सभी समस्याओं को ठीक करने का निर्देश दिया।

स्कूल में बदहाल मिला शौचालय, फ़र्श पर जमी पड़ी थी गंदगी,दीवारें धूल से अटी पड़ी थी

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने पाया कि स्कूल का शौचालय बदहाल हालत में था। क्लासरूम में दीवारों पर गंदगी भरी हुई थी, फ़र्श पर भी धूल जमी थी और लंबे समय से सफ़ाई नहीं हुई थी। एक क्लासरूम में लाइटें नहीं जल रही थी और बच्चे अंधेरे कमरे में बैठने को मजबूर थे। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल में सफाई की बदतर स्थिति यहां पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के प्रति स्कूल प्रशासन के असंवेदनशील रवैये को दर्शाती है जिसकी हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है| 

निरीक्षण के दौरान स्कूल में 19 में से मात्र 10 शिक्षक मौजूद, शिक्षकों के बिना क्लासरूम में ख़ाली बैठने को मजबूर बच्चे

अटेंडेंस रजिस्टर चेक करने पर शिक्षा मंत्री ने पाया कि कुल 19 शिक्षकों में से 9 शिक्षक नदारद है। इस कारण बच्चे क्लासरूम में ख़ाली बैठने को मजबूर थे। कई शिक्षक ऐसे थे जो लंबे समय से अनुपस्थित थे और स्कूल में बच्चों की उपस्थिति भी काफ़ी कम थी। 

औचक निरीक्षण के दौरान छात्रों की ख़ाली पड़ी कॉपियाँ बयाँ कर रही थी शिक्षा को लेकर जीरो विज़न वाली भाजपा के 15 सालों के एमसीडी शासन की कहानी

क्लासरूम में निरीक्षण के दौरान जब शिक्षा मंत्री ने बच्चों की कॉपियाँ चेक की तो पाया कि कॉपियों ख़ाली पड़ी है और लंबे समय से उन्हें काम नहीं मिला है। 

स्कूल की इन समस्याओं को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने स्कूल इंचार्ज को फटकार लगाई और कहा कि एमसीडी स्कूलों में गरीब परिवार के बच्चे आते है इसका ये मतलब नहीं की उन्हें बदहाल स्थिति में पढ़ने को मजबूर किया जाए। उन्होंने कहा कि, पैरेंट्स भरोसे के साथ सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते है, ऐसे में स्कूल की ऐसी हालत बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। 

उन्होंने कहा कि, स्कूलों में जब इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक ही होंगे नदारद तो कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई? इस मामले में अधिकारी तुरंत संज्ञान ले। 

एमसीडी में अब शिक्षा को महत्व देने वाली सरकार इसलिए शिक्षक पुराने ढुलमूल रवैये को छोड़ अनुशासित होकर निभाए अपनी ड्यूटी

स्कूल के रखरखाव में लापरवाही और गंदगी, पढ़ाई को लेकर लापरवाही को देखते हुए स्कूल प्रमुख को एक सप्ताह का अल्टीमेट देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि वो स्कूल की समस्याओं को दूर करे। 1 हफ़्ते बाद दोबारा होगा निरीक्षण अगर समस्या पाई गई तो कड़े परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। 

उन्होंने कहा कि, एमसीडी में अब शिक्षा को महत्व देने वाली सरकार इसलिए शिक्षक पुराने ढुलमूल रवैये को छोड़ अनुशासित होकर अपनी ड्यूटी निभाए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली के सभी बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन और सीखने का बेहतर माहौल देना हमारी प्राथमिकता है, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन