गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय सभागार में प्रेरणा विमर्श 2023 की कार्य समीक्षा पूरी

Eros Times: ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय सभागार में प्रेरणा विमर्श 2023 की कार्य समीक्षा की गयी। प्रचार विभाग, मेरठ प्रांत/प्रेरणा शोध संस्थान न्यास, नोएडा व गौतम बुद्ध विश्व विद्यालय, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में होने वाले प्रेरणा विमर्श – 2023 की तैयार को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम के दौरान आगामी 15, 16 एवं 17 दिसम्बर को होने वाले ‘स्व’ भारत का आत्मबोध: मीडिया विमर्श एवं फिल्म फेस्टिवल और 10 दिसम्बर को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी पर कार्यक्रम के सभी समन्वयक एवं संयोजक ने अपनी आयाम से संबंधित तैयारियों का विवरण दिया।कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रचार प्रमुख कृपाशंकर ने प्रेरणा विमर्श 2023 के सभी आयामों के समन्वयक एवं संयोजको से कार्यक्रम की तैयारियों का विवरण लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रेरणा विमर्श कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह कॉन्क्लेव तीन दिनों तक चलेगा। तीन दिवसीय यह विमर्श “स्व – भारत का आत्मबोध” विषय पर आधारित है। वहीं कार्यक्रम के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रचार प्रमुख श्री पदम सिंह जी ने बताया कि यह विमर्श दिनांक 15,16 एवं 17 दिसंबर 2023 को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के परिसर में आयोजित होगा। इसमें प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर विमर्श होगा। इस विमर्श में समाज के विशिष्ट लोगों का बौद्धिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के दौरान आज गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय सभागार में प्रेरणा विमर्श 2023 की सफलता के लिए इससे जुड़े पत्रकार, समाजसेवी, लेखक, साहित्कार एवं छात्रों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभायी। इस दौरान प्रेरणा विमर्श – 2023 की तौयारी की समीक्षा की गई। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग आयामों की टोली बैठक भी सम्पन्न हुई। जहाँ कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्य योजना एवं अंतिम रूपरेखा की चर्चा और विमर्श हुआ।

इस कार्यक्रम में प्रीतम जी (समन्वयक, सह प्रचार प्रमुख, मेरठ प्रान्त), श्रीमती प्रीति दादू ( प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की अध्यक्ष), विशेष गुप्ताडॉ. विश्वास त्रिपाठी रजिस्ट्रार गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा, श्रीमती मोनिका चौहान जी सहित मेरठ प्रांत के अलग-अलग विभागों से आए गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 52 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान