11 अप्रैल 2019 को मतदान जरूर करेंगे- डा. महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:  05 अप्रैल 2019 को केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डा. महेश शर्मा ने कहा इस बार का लोक सभा चुनाव दो स्पष्ट धाराओं के बीच का चुनाव है।
एक ओर ईमानदार चौकीदार है, तो दूसरी ओर दागदार ही दागदार हैं। एक तरफ आतंक को करारा जवाब देने वाली सरकार है और दूसरी तरफ पाकिस्तान के पक्षकार हैं। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो, चाहे एयर स्ट्राइक हो, चाहे अंतरिक्ष में स्ट्राइक हो, हर क्षेत्र में आज नये भारत की ठोस नींव तैयार हो रही है और ये सबकुछ देश की जनता के एक वोट के कारण संभव हो सका है।
आपके कारण नामुमकिन भी आज मुमकिन बना है। उक्त विचार डा. महेश शर्मा ने दादरी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरे के दौरान व्यक्त किए।
डा. महेश शर्मा ने संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम सभी आगामी बृहस्पतिवार, 11 अप्रैल 2019 को मतदान जरूर करेंगे और अपने परिवार, पड़ोसियों एवं मित्रों को भी मतदान करने के लिए साथ ले जायेंगे।
“अगर एक भी मतदाता छूट गया, तो समझो संकल्प हमारा टूट गया” और इसलिए आइये संकल्प लें कि लोकतंत्र के इस महात्यौहार में एक भी मतदाता छूटे ना।
याद रखें बृहस्पतिवार, 11 अप्रैल 2019 अपने-अपने मतदान केंद्र पर मत डालेंगे। अगर आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं मिला है तो भी निश्चिन्त रहे, कोई भी सरकारी आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि को दिखाकर भी वोट डाल सकते हैं, बस मतदाता सूची में आपका नाम होना चाहिए।
डा. महेश शर्मा ने दादरी विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया और सरकार द्वारा चलाई गयी अनेकों योजनाओं में से एक “आयुष्मान भारत” के तहत 10 करोड़ से अधिक जरूरतमंद परिवारों (लगभग 50 करोड़ लाभार्थियों) को प्रति परिवार 5 लाख प्रतिवर्ष तक कवरेज प्रदान किए जाने से लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव को देखकर उन्होंने संतोष महसूस किया। उन्होंने बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में सांसद निधि द्वारा कई लाखों रुपये की राशि से अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों को किया गया है।
डा. महेश शर्मा ने आज दादरी विधानसभा क्षेत्र के डिसेन्ट पब्लिक स्कूल, जी.टी. रोड, ईदगाह के सामने, रूपवास रोड, गौड धर्मशाला, जी.टी. रोड, तहसील परिसर, अग्रवाल धर्मशाला, पंजाबी कुटिया, रेलवे रोड, पंजाबी धर्मशाला, रेलवे रोड, मोहल्ला बागवालान, रेलवे रोड, प्रजापति धर्मशाला, रेलवे रोड, राम वाटिका, रेलवे रोड, हरि नगर, रेलवे रोड, मधुसूदन भवन, नहर बाईपास रोड और नियर शर्मा पैथोलॉजी, न्यादरगंज में जनसभा करके लोगों से मिलकर शत् प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
चुनावी दौरे के दौरान डा. महेश शर्मा को क्षेत्रवासियों ने तिलक व चंदन लगाया और फूलमाला से जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों से एक बार फिर मोदी सरकार को चुनने की अपील की।
डा. महेश शर्मा की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज डाढा एवं पप्पू प्रधान ( ग्राम सादुल्लापुर) के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। इसके साथ ही दादरी के विधायक तेजपाल नागर की उपस्थिति में निर्दलीय वार्ड नंबर 13 के सभासद एवं समाजसेवी ठाकुर ज्ञान सिंह, निर्दलीय जिला योजना समिति सदस्य, निर्दलीय वार्ड 16 व समाजसेवी के सभासद चंद्र भान वशिष्ठ, डा. राजेश भाटी, डा.राजकमल, उत्तम नागर, सुनील भाटी, एडवोकेट सुनील, सतपाल पंडित , एडवोकेट राजेश भडाना, संदीप शर्मा, दिनेश कसाना, तपसी भाटी, मंजीत बोडाकी, सतपाल भाटी, अरूण भाटी, अभिषेक भाटी और दीपक भाटी भाजपा में शामिल हुए।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दादरी के विधायक तेज पाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जगभूषण गर्ग, राजा रावल, डा. जतनलाल गर्ग, चक्रेश जैन, शरद गोयल, दीपक भारद्वाज, इंदर नागर, अभिषेक कौशिक, अभिषेक शर्मा, सोहित पंडित, तरूण योगराज सेन, रामकुमार वर्मा, योगेश वर्मा, राकेश राणा, दीनदयाल भाटिया, घनश्याम भाटिया और अन्य सैकड़ों प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव