सपा-बसपा गठबंधन से कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर

नोएडा:EROS TIMES:   बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कु. मयावती और आदरणीय अखिलेश यादव के द्वारा गठबंधन के औपचारिक एलान के बाद जिला-गौतम बुद्ध नगर के बसपा-और सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताकर देश के दूसरे सर्वोच्च सदन लोकसभा में भेजने का संकल्प लिया।
इस मौके पर बसपा नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पं. रवि कांत मिश्रा ने कहा कि देश में फासिस्ट ताकतों को रोकने, देश का भाई-चारा बचाने और जनमानस की परेशानियों को देखते हुए हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने सपा से गठबंधन किया और प्रदेश और देश की राजनीति को एक अलग राह दी है।

इस बार आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ़ होना तय है।
प्रदेश की जनता भाजपा और प्रधानमंत्री के झूठे वादों से त्रस्त हो चुकी है और इस बार भाजपा को हराकर गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताएगी।
सपा के पूर्व नोएडा विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता को सिर्फ छलने का काम किया है।
हमेशा जुमलेबाज़ी की है और हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाने का काम किया है। प्रदेश का सभी वोटर लामबंद हो चुका है और इस बार सपा-बसपा गठबंधन के पक्ष में वोट करेगा और ये गठबंधन उत्तर प्रदेश में इतिहास रचेगा।
इस मौके पर नोएडा विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी पं. रविकांत मिश्रा, नोएडा विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी, वरिष्ठ बसपा नेता नरेश प्रधान, अविनाश यादव, रेशपाल अवाना, रविंद्र गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, योगेश भाटी, रवि शर्मा, ब्रह्मप्रकाश, बब्बू यादव, सुमित अम्बावत, कवित गुर्जर, अमित बैसोया, साहिल खान, राजेंद्र करोड़पति सहित सैकड़ों सपा-बसपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव