पर्यावरण के प्रति जागरूक होते लोग

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:   09 दिसंबर 2018 को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ जेवर विधानसभा व ग्रेटर नोएडा के सैंकड़ों लोग मेट्रो से चलकर दिल्ली के राजीव चौक पर पहुंचे तथा वहां से जुलूस की शक्ल में रामलीला मैदान में आयोजित विराट धर्मसभा में शिरकत की।
मेट्रो से यात्रा करने का मकसद पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा आज कल जिस तरीके से हालात जन स्वास्थ्य के हित में नहीं है उन्हें देखते हुए यह योजना बनाई गई।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ’’श्रीराम, भारत के जनमानस की आस्था के प्रतीक हैं।
अतः सभी धर्मों और सम्प्रदाय के लोगों को आस्था की कद्र करते हुए राम मंदिर के निर्माण में आगे आकर अपनी सहृदयता का परिचय देना चाहिए।

दिल्ली की सड़कों पर गौतमबुद्धनगर के मतवालों का जनसैलाब देखते ही बनता था। आज राजीव चौक के आसपास नोएडा मय वातावरण नजर आया।
500 लोगों का पहला जत्था प्रातः 8ः00 बजे ही बोटैनिकल गार्डन मेट्रो से रवाना हो गया था तथा 9ः00 बजे तक जत्थों में लोगों का मेट्रो से दिल्ली जाने वालों का तांता लगा रहा एवं दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में श्री राम भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।

जेवर विधानसभा से लगभग 06 हजार लोगों ने इस विराट धर्मसभा में हिस्सा लिया।

इस मौके पर धर्मेन्द्र भाटी, रामसिंह नेता, प्रेमवीर सिंह, तारा सिंह प्रधान, कैलाश शर्मा, राजू अत्री, योगेश अत्री, अरविन्द्र सिंह प्रधान, मुकेश सिंह प्रधान, महेश गुप्ता, मोहन सिंह, संजय प्रताप सिंह, सुभाष भाटी, बिजेन्द्र सिंह तालान, विकास सिंह, राज कुमार सिंह, गिर्राज शर्मा, बंटी सिंह, दीपक तौमर, गौरव नागर, प्रमोद सिंह, बंटी सिंह, पवन सिंह, हरकेश सिंह, कालू सिंह, रीपू दमन सिंह, दीपक शर्मा, उदयपाल सिंह आदि सैकडों लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव