केजरीवाल सोमनाथ भारती को तुरंत पार्टी से बर्खास्त करें- शर्मिष्ठा मुखर्जी

नई दिल्ली:EROS TIMES:   नवम्बर, 2018 – दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश महिला अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के नेता व मालवीय नगर क्षेत्र से विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ आम आदमी पार्टी के डीडीयू मार्ग स्थित कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
ज्ञातव्य है कि सोमनाथ भारती ने एक महिला टीवी जर्नलिस्ट के साथ बदसलूकी का रवैया अपनाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि सोमनाथ भारती को एक महिला के साथ ऐसी औछी शब्दावली प्रयोग नही करनी चाहिए।
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि केजरीवाल सोमनाथ भारती को तुरंत पार्टी से बर्खास्त करें। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली महिला आयोग को सोमनाथ भारती के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों में शर्मिष्ठा मुखर्जी के वरयाम कौर, सांई अनामिका, निगम पार्षद गुड्डी देवी और अमरलता सांगवान, आशा गांधी, पुष्पा सिंह, सत्यवती, इंदू सूरी,कमलेश चौधरी, कुसुम चौधरी, तिलोतमा चौधरी, राजकुमारी ढ़िल्लो, गुरमीत कौर, ईश्रत जहां सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों सहित सैंकड़ो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थीं।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि सोमनाथ भारती ने महिला पत्रकार के साथ शर्मनाक शब्दों का प्रयोग करके पूरी दिल्ली को शर्मसार कर दिया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप पार्टी की सरकार महिला विरोधी है, आप पार्टी महिलाओं के समर्थन से मत प्राप्त करके अभूतपूर्व बहुमत से सत्ता में आई और उन्होंने सत्ता के चार साल बीत जाने के बाद आज तक एक भी महिला को अपने मंत्रीमंडल में मंत्री नही बनाया।
सोमनाथ भारती ने महिला के साथ बदसलूकी कोई पहली बार नही की है।
सोमनाथ भारती की पत्नी ने उनपर मारपीट की शिकायत दर्ज की हुई है।
सोमनाथ भारती जब दिल्ली सरकार में कानून मंत्री थे तब 2013 में उन्होंने विदेशी महिलाओं के साथ देर रात को बदसलूकी महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में किया।
जिसको पूरी दिल्ली ने देखा था।

2015 में पंजाब के चुनाव में आप पार्टी की वॉल्यूंटर के साथ यौन उत्पीड़न का मामला भी सामने आया था।

मुखर्जी ने कहा कि सोमनाथ भारती व्यवहारिक रुप से ही महिलाओं प्रति गलत सोच रखने वाले व्यक्ति है। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि केजरीवाल बिना शर्त दिल्ली की जनता से माफी मांगे और तुरंत प्रभाव से सोमनाथ भारती को पार्टी से बर्खास्त करे।

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव