सैक्टर-6 में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया

नोएडा:EROS TIMES: नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन द्वारा उद्योगों की सेवा में 40 गौरवशाली वर्षो की सेवा पूर्ण करने के अवसर पर एन0ई0ए0 भवन, बी-110ए, सैक्टर-6 में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर डा0 महेश शर्मा, पर्यावरण एंव संस्कृति मंत्री, भारत सरकार, पंकज सिंह, विधायक,नोएडा, राकेश कुमार मिश्रा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राजेश कुमार, ओ.एस.डी., नोएडा विकास प्राधिकरण, अरूण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक (नगर), डा0 निलिमा, डायरेक्टर (मेडीकल) ईएसआईसी,के साथ-साथ कई विभागों के उच्च अधिकारी तथा गणमान्य उद्यमी उपस्थित थे । कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि डा0 हरि ओम पवार, दीपक गुप्ता तथा युसुफ भारद्वाज ने अपनी कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

इस अवसर पर एन0ई0ए0 के पूर्व अध्यक्षों, महासचिवों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि नोएडा की स्थापना के बाद एक वर्ष के अन्दर ही एन0ई0ए0 की स्थापना हुई थी और संस्था तब से लगातार नोएडा शहर के विकास में, उद्योगो से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एंव समाज के उत्थान से जुड़े हर कार्य में अपनी भूमिका बहुत अच्छे ढंग से निभाती है और शायद इसीलिए इस संस्था पर लोगों का विश्वास आज तक कायम है । मल्हन ने यहाॅ के जनप्रतिनिधियों, सभी विभागों के अधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, सभी उद्यमियों तथा कर्मचारी भाईयों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन को इस मुकाम तक पहुॅचाने में आप सभी का महत्वपूर्ण सहयोग एंव योगदान रहा है । मल्हन ने कहा कि विगत 40 वर्षो में नोएडा में काफी बदलाव आया आज नोएडा की पहचान विश्वस्तर पर पहुॅच गई है जिसका श्रेय मैं यहाॅ के सभी जनप्रतिनिधियों, सभी विभागों के अधिकारियों, उद्यमियों एंव आम जनता को देता हूॅ ।
समारोह में डा0 महेश शर्मा, पर्यावरण एंव संस्कृति मंत्री, भारत सरकार, एन0ई0ए0 के पदाधिकारियों ने एन0ई0ए0 का 40वां स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटा ।

इस अवसर पर एन0ई0ए0 के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वी0के0सेठ, वरि0 उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, हरीश जोनेजा, उपाध्यक्ष मौ0 इरशाद, सुधीर श्रीवास्तव, मोहन सिंह, किशोर कुमार, सचिव कमल कुमार, विनीत कत्याल, सह. सचिव पियूष मंगला,कोषाध्यक्ष शरद चन्द्र जैन, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा के साथ-साथ डा0 जी0सी वैष्णव, राकेश कत्याल, योगेश आनन्द, शरणजीत सिंह, प्रदीप मेहता, एल0बी0 सिंह, सुभाष चुघ, अशोक शर्मा, अशोक अग्रवाल, राकेश अग्निहोत्री, योगेश आनन्द, अनूप भण्डारी, कुॅवर एम0जेड़0 खान सहित सैकड़ो उद्यमी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव