सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत- दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस ने की

नई दिल्ली:EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इंद्रलोक में महिलाओं के लिए दो दिन का सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत की। सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैम्प में 150 महिलाओं व लड़कियां शामिल हुई।

दो दिन के सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कार्यक्रम को निगम पार्षद प्रेरणा सिंह ने इंद्रलोक में आयोजित किया। जिसमें क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित सैंकड़ों महिलाऐं व छात्राएं भी मौजूद थी।
सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैम्प में ट्रेनिंग देव ताईक्वांडो वारियर डिजांग ने दी। इस अवसर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तरुण कुमार भी मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि दिल्ली की राज्य और केन्द्र दोनो ही सरकारें महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने में विफल साबित हुई है जो कि महिला सुरक्षा को लेकर एक चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले रेप और अपराधों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और केन्द्र की मोदी सरकार और दिल्ली में आप पार्टी की केजरीवाल सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए गए वायदों को निभाने में असफल हुई, महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने और समाज में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने में नाकामयाब रही।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी को निभाते हुए कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग की शुरुआत कर रही है ताकि महिलाऐं ऐसे अपराधों से अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके।
उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के कार्यक्रम को पूरी दिल्ली की स्लम व जेजे कलस्टर में चलाकर वहां पर रहने वाली महिलाओं को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग दी जाऐगी।

  • Related Posts

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    नई दिल्ली/हापुड़। भाजपा नेता विकास तोमर ने हापुड़ जिले की धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरोधन से देहरा तक हर वर्ष निकलने वाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर बड़ा बयान…

    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने 15 मई 2026 से ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को दोबारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 11 views
    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 7 views
    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    • By admin
    • May 11, 2026
    • 84 views
    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 15 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 16 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 13 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन