मोदी सरकार नाकामयाब रही रोजगार दिलाने में- अजय माकन

नई दिल्ली:EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि जिस प्रकार नरेन्द्र मोदी ने करोड़ो लोगों को रोजगार देने की बात कही थी उसी प्रकार आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने भी चुनाव से पहले वायदा किया था कि वे पांच साल में दिल्ली में 8 लाख लोगों को नौकरियां देंगे। लेकिन उनका भी वायदा खोखला निकला।

जिस सरकार का रोजगार कार्यालय के विभाग में 82 प्रतिशत नौकरियां खाली हो वह लोगों को क्या रोजगार दे सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रोजगार कार्यालय में 357सेंशन पोस्ट है जिसमें से केवल 18.5 प्रतिशत भरी गई है अर्थात 300 पद दिल्ली के रोजगार कार्यालय में ही खाली पडे हैं। संबधित दस्तावेज संलग्न है।

स्टेटिकल हैंडबुक के अनुसार 31 दिसम्बर 2016 तक 12,97,364 लोग के दिल्ली के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत थे और 2017 -18 को मिलाकर पंजीकृत हुए लोगों की कुल संख्या 15 लाख के करीब हो जाती है।

माकन ने कहा कि दिल्ली जन सचेतक कांग्रेस द्वारा दाखिल की गई आर.टी.आई. के जवाब में दिल्ली सरकार के रोजगार कार्यालय में दिल्ली में दिए गए रोजगार के जो आंकड़े दिए गए है वे बहुत चौकाने वाले है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ो से यह पता चलता है कि दिल्ली में 15 लाख बेरोजगार लोग दिल्ली के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है।

जबकि दिल्ली में 2016 में केवल 102 लोगों को, 2017 में 66 लोगों को तथा अप्रैल 2018 तक केवल 46 लोगों को रोजगार दिया गया अर्थात आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के कार्यकाल में लोगों को रोजगार देने की संख्या वर्ष प्रति वर्ष कम होती जा रही है।

अजय माकन ने कहा कि रोजगार निदेशालय के आउटपुट -आउटकम बजट में 2017-18 में जोब फेयर के द्वारा 5000 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया था। जो सरकार 5000 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखेगी वह लाखों लोगों को रोजगार कैसे दे सकती है।

दूसरी ओर आप पार्टी की दिल्ली सरकार ने चुनाव से पहले यह वायदा किया था कि वे दिल्ली में 8लाख लोगों को रोजगार देंगे।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने गांधी नगर विधानसभा के कांती नगर वार्ड के भाजपा के मंडल अध्यक्ष चमन भारद्वाज, मंत्री सुधीर गुप्ता, उपाध्यक्ष सुंदर नागर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेखर कौशिक तथा कार्यकारिणी सदस्य विक्रम चौहान को कांग्रेस का पटका पहनाकर दिल्ली कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन में स्वागत किया व कांग्रेस में शामिल किया।

गांधी नगर विधानसभा के पूर्व विधायक अरविन्दर सिंह लवली भी मौजूद थे। अजय माकन ने वेदांत वर्मा एडवोकेट को भी कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया। वेदांत वर्मा जेडीयू से राज्यसभा सदस्य रहे पवन वर्मा के सुपुत्र है।

संवाददाता सम्मेलन में अजय माकन के अलावा मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली, वरिष्ठ नेता चतर सिंह, मुख्य मीडिया कॉआर्डिनेटर मेंहदी माजिद,आरटीआई सेल के चैयरमेन व निगम पार्षद वेदपाल भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट नक्शे पर गाजियाबाद स्थित वेव सिटी तेजी से एक प्रमुख ‘स्मार्ट डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर रही है। लगभग 4,200 एकड़ में फैली इस टाउनशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 11 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली