नोएडा की छात्रा ने किया सुसाइड: 2 टीचर और प्रिंसिपल पर केस दर्ज पैरेन्ट्स ने लगाया आरोप स्कूल में यौन उत्पीड़न का

दिल्ली:EROS TIMES:पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 के एल्कॉन स्कूल में पढ़नेवाली 15 वर्षीय छात्रा ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने घर के अंदर मंगलवार को खुदकुशी कर ली। बुधवार को पीड़ित छात्रा की पता ने बताया कि उसे स्कूल के दो शिक्षक लगातार यौन उत्पीड़न कर रहे थे और परीक्षा में फेल होने की धमकी दी थी।

नौवीं में पढ़नेवाली छात्रा को जब उसके पैरेन्टस को घर के अंदर पंखे से लटका हुआ देखा उसके बाद उसे नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।

पीड़ित छात्रा के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल और दो टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नोएडा सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी ने कहा, पैरेन्ट्स की तरफ से मिली शिकायत के बाद हमने दो आरोपी टीचर्स के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने, आपराधिक कृत्य और यौन उत्पीड़ने के चलते भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 506 और 354 के तहत केस दर्ज किया है।

बच्ची के पिता का कहना है कि उसने हमें बताया कि SST के टीचर ने उसे गलत तरीके से छूआ था। क्योंकि मैं खुद भी एक टीचर हूं मैंने उसे कहा कि हो सकता है गलती से टीचर ने तुम्हें छूआ हो। लेकिन उसने कहा कि वो बहुत डरी हुई है वो परीक्षा में कितना भी अच्छा लिखेगी वो लोग उसे फेल कर देंगे। और आखिर में उसे SST में फेल ही कर दिया गया। जिसके बाद वो इतने दबाव में आ गई कि उसने जान दे दी।

इस मामले के मीडिया में आते ही नोएडा के SSP ने जांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। नोएडा सेक्टर 24 के एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि कॉन्स्टेबल क्लर्क निरपेंदर को गलत IPC धाराओं के तहत केस दर्ज करने के चलते सस्पेंड किया गया है। बता दें कि बच्ची के पिता ने दो स्कूल टीचरों पर उत्पीड़न और छात्रा को जानबूझकर परीक्षा में फेल करने का आरोप लगाया था। नोएडा के एसपी सिटी अरुण सिंह के मुताबिक मामले की इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।

बच्ची की खुदकुशी की सूचना मिलते ही उसे कैलाश हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। कैलाश हॉस्पिटल की डॉक्टर ने कहा है कि जब बच्ची को यहां ला गया तब उसकी पल्स और बीपी रिकॉर्ड नहीं हो पाया। हमने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन हम नहीं बचा पाए। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित