भारत के इतिहास के सुनहरे पन्नो में शामिल

गौतमबुद्धनगर:EROS TIMES: माननीय प्रधानमंत्री जी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए गौतम बुद्धनगर के सामाजिक संगठनो ने मिलकर एक अनूठी पहल की शुरूआत की है। गौतमबुद्धनगर को न केवल एक स्मार्ट सिटी बल्कि एक माॅडल सिटी बनाने की कोशिश इस सामुहिक संस्था का प्रयास होगा । इसी के मद्देनज़र 27 अप्रैल 2018 शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के एक्सपोमार्ट में एक सम्मेलन अतुल्य- गौतमबुद्ध नगर- द प्राइड ऑफ इण्डिया का आयोजन भी किया जायेगा गौतम बुद्ध नगर- द प्राइड ऑफ इण्डिया सम्मेलन का ऐलान हाल ही में नोएडा में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान किया गया।
गौतमबुद्ध नगर ज़िले का गठन साल 1997 में हुआ, इसका समृद्ध इतिहास है। यह आईएसओ 16001 के साथ सेर्टिफाईड पहला ज़िला है तथा टेकनिकल संस्थानों एवं आईटी केन्द्रो के लिए इसे बेहतरीन शहर
माना जाता है। ज़िले के नागरिको ने देश के स्वतन्त्रता संग्राम में भी अपना योगदान दिया था।
जाने-माने क्रान्तिकारी रामप्रसाद ‘बिस्मिल’ मैनपुरी षड़यन्त्र के बाद कुछ समय तक भूमिगत रहे, भगत सिंह ने भी नालगढ़ गावो में छिपकर कई बम परीक्षण किए, इन्ही क्रांतिकारियों के योगदानो ने इस ज़िले
को भारत के इतिहास के सुनहरे पन्नो में शामिल किया। इतिहास के साथ-साथ इस ज़िले का वर्तमान मे भी बेहद सशक्त है। देश के कई स्वतन्त्रता सेनानी इस ज़िले से ताल्लुक रखते थे । इनमें विजय सिंह
पथिक, मिहिर भोज, श्री राम नाथ, श्री गोपी चंद और श्री राम चन्द्र विकल का नाम भी शामिल है।
इतिहासकारो का मानना है कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने इसी क्षेत्र के छोटे से गांव नालगरा में शरण ली थी, जो आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सेप्रेसवे पर मौजूद है। 1857 में इसी क्षेत्र के 84 लोगो को ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा फांसी दे दी गई। आज भी नगर बिसरख में रावण के पिता विश्रवा और धौनकर में द्रोणाचार्य के नाम का मंदिर मौजूद है।
गौतमबुद्धनगर को इसका नाम भगवान गौतमबुद्ध से मिला है, जिसे कृषि, उधोग, शिक्षा,खेल और यहाँ तक फैशन के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण केन्द्र माना जाता है। वर्तमान में राजस्व, शिक्षा और
जीडीपी की दृष्टि से गौतम बुद्ध नगर का बड़ा योगदान है। शहर के नागरिकों को उनके सतत प्रयासों के लिए जाना जाता है, जिसके चलते क्षेत्र तेज़ी से विकसित हो रहा है।
प्रेस सम्मेलन के दैरान अतुल्य- गौतम बुद्ध नगर- प्राइड ऑफ इण्डिया का लाॅन्च करते हुए, को -कन्वेनर अनुभव साहनी ने कहा, ‘‘आज हम उत्तरप्रदेश राज्य में जो भी विकास कार्य देख रहे है
उसमें गौतम बुद्ध नगर का ही योगदान है। शहर ने देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अतुल्य-गौतम बुद्ध नगर- प्राइड आॅफ इण्डिया राज्य के नागरिको को विकास की इसी गति को
बरक़रार रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा । साथ ही अन्य राज्यों को भी प्रेरित करते हुए देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान देगा।’’
सम्मेलन का आयोजन दिल्ली-एनसीआर के अग्रणी रेंटल सल्यूशन स्टार्टअप सेफ होम्स द्वारा किया गया। जो उत्तरी भारत में तेज़ी से अपना विस्तार कर रहा है और जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर भी विस्तार
करेगा । सम्मेलन का प्रतिनिधित्व करने वाले सामाजिक संगठनों में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012, भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर, सरकरिटेल डॉट कॉम , इनर व्हील क्लब आॅफ नोएडा सेंटर ,अमास एसोसिएशन फार एजुकेशन एण्ड सोशल वेलफेयर, आदि
शामिल हैं। जाने माने व्यक्तित्व और सामाजिक उद्यमी, अधिवक्ता अजय कुमार गुप्ता अतुल्य गौतम बुद्धनगर-प्राइड ऑफ इण्डिया सम्मेलन के सयोजक है । मार्केटिंग जगत के जाने-माने दिग्गज अनुभव
साहनी सह-सयोजक है । ये सभी अपनी टीम और सामाजिक संगठनो के साथ मिलकर इस अनूठी पहल को कामयाब बनाने हेतू प्रयासरत हैं।
इस सम्मेलन के आयोजन द्वारा आयोजनकर्ता ऐसे व्यक्तियो और संगठनो को पहचानेंगे, जिन्होंने गौतमबुद्धनगर के विकास में अपना योगदान दिया है। सम्मेलन के दौरान 3-4 सेमिनार होंगी, जिनमें
स्वास्थ्य, साक्षरता, पर्या वरण और इन्फ्रास्ट्रक्चर जगत के जाने माने प्रवक्ता हिस्सा लेगे और बड़ी संख्या में लोगो को आगे बढ़कर इस शहर एवं देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे ।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित