भसूडी’ में हिना खान के साथ सोनू ठुकराल

दिल्ली:EROS TIMES:सुरीली आवाज और बेहतरीन व्यक्तित्व के दम पर लाखों का दिल जीत चुके पॉप गायक और परफाॅर्मर सोनू ठाकुर बहुत जल्द अपने नवीनतम म्यूजिकल वर्जन ‘भसूडी’ के साथ लोगों के बीच आने के लिए तैयार हैं। खास बात यह कि सोनू के इस नए संगीत वीडियो के लिए ‘केक पर चेरी’ समान टेलीविजन स्टार हिना खान होंगी। सोनू खुद हिना की प्रशंसक हैं। अपने हिट पंजाबी और हरियाणवी गीत-संगीत के लिए पहचाने जाने वाले सोनू ने बताया कि वे टेलीविजन उद्योग में हिना के बेहतरीन काम के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

रियलिटी शो ‘खतरों की खिलाड़ी’ के बाद हाल ही में संपन्न दूसरे हिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हिना का प्रदर्शन देखने के बाद सोनू ने खुद ही उनके साथ काम करने का फैसला किया और अपने आगामी एलबम ‘भसूडी’ में काम करने का प्रस्ताव दिया। बता दें कि हाल ही में पंजाब में पटियाला में इस एलबम का वीडियो शूट किया गया था।

अपने नए म्यूजिक एलबम के बारे में सोनू ने बताया कि यह एक मनोरंजक गीत है, जो हिना खान के करियर का पहला संगीत एलबम साबित होने जा रहा है। यह गीत इसी महीने में जारी होगा। अपने इस एलबम और हिना खान के साथ अपने काम को लेकर सोनू पूरी तरह से आश्वस्त और सकारात्मक हैं।

उल्लेखनीय है कि इस म्यूजिक एलबम के अलावा सोनू के पंजाबी सिंगल ‘क्या बात है’ भी इस साल रिलीज होगी, जिसे दीप झांदू ने लिखा है। इस गाने में दीप ने ही रैप भी दिया है। और जल्द ही सोनूऔर टीम अपने पहले बॉलीवुड हिंदी गाने की शुरुआत कर रहे हैं जिसमें खिलाड़ी अक्षय कुमार की भूमिका है।

  • Related Posts

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव