हाइवे शराबबंदी: राजमार्गों को डिनोटिफाइ करना शुरू किया सरकारी अधिकारियों ने

नई दिल्ली,इरोस टाइम्स: नेशनल और स्टेट हाइवे के 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकानों पर पाबंदी से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से राज्य सरकारों ने तुरंत कोई काट निकालते हुए स्टेट हाइवे को डिनोटिफाइ करना शुरू कर दिया। वहीं, राज्य से गुजरने वाले नेशनल हाइवे को भी डिनोटिफाइ करने की तैयारी है। हालांकि, जानकार मानते हैं कि ऐसा कदम राज्य सरकारों के लिए ही भारी पड़ सकता है।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, वह कोर्ट से इस मामले में किसी तरह की नरमी बरतने की दरख्वास्त नहीं कर सकती। उसे ऐसा डर है कि ऐसा करने पर उसे कोर्ट की नाराजगी का शिकार होना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कभी मंत्रालय ने खुद हाइवे के किनारे शराब की दुकानों पर बैन लगाने की वकालत नहीं की थी। शराब के नशे में होने वाले सड़क हादसों को इसका सबसे प्रमुख कारण बताया गया था।

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने राज्य सरकारों को अक्टूबर 2007 में अडवाइजरी जारी करके नेशनल हाइवे के किनारे पर शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने को कहा था। इसके अलावा, यह भी कहा गया था कि नए लाइसेंस न दिए जाएं। वहीं, मंत्रालय की नेशनल रोड सेफ्टी काउंसिल ने जनवरी 2004 में सुझाव दिया था कि नेशनल हाइवे के किनारे शराब की दुकानों के लिए लाइसेंस न दिए जाएं।

परिवहन मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अभी तक किसी राज्य सरकार ने नेशनल हाइवे को डिनोटिफाइ करने की दरख्वास्त नहीं दी है। उसे एक सांसद की ओर से बस खत मिला है, जिसमें दमन से गुजरने वाले नेशनल हाइवे को डिनोटिफाइ करने की दरख्वास्त की गई है। हालांकि, मंत्रालय ने उनकी इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की है। परिवहन मंत्रालय को लगता है कि अगर सांसद की यह मांग मान ली गई तो यह केंद्र शासित प्रदेश अपना इकलौता एनएच भी गंवा देगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बचने के लिए सड़कों को डिनोटिफाइ करने के मामले में राज्य सरकार के पास सीमित विकल्प हैं। राज्य सरकारें चाहती हैं कि उनके ज्यादा से ज्यादा स्टेट हाइवे को नेशनल हाइवे का दर्जा मिले, ताकि केंद्र सरकार के खर्च पर उसकी मरम्मत और रखरखाव हो सके। इसके अलावा, अगर वह किसी नेशनल हाइवे को डिनोटिफाइ करवाती है तो उसकी मरम्मत का खर्च भी उसे ही उठाना पड़ेगा।

जानकार मानते हैं कि किसी नेशनल हाइवे के किनारे स्थित दुकानों से जितना राजस्व मिलता है, उससे ज्यादा खर्च तो इन सड़कों की मरम्मत पर आएगा। वहीं, करीब-करीब सभी नेशनल हाइवे के किनारे शराब की दुकानें हैं, ऐसे में सभी को डिनोटिफाइ करना मुमकिन नहीं है। तय नियमों के मुताबिक, केंद्र सरकार किसी हाइवे की मरम्मत तभी करवा सकती है, जब वह नेशनल हाइवे के तौर पर नोटिफाइ हो। वहीं, अधिकतर नेशनल हाइवे को या तो चौड़ा किया जा रहा है या उन्हें किया जाना है, ऐसे में डिनोटिफाइ करते ही सारा खर्च राज्यों पर आ जाएगा।

  • Related Posts

    गाजियाबाद का ‘चंडीगढ़’ बन रही वेव सिटी: चौड़ी सड़कें, हरियाली और स्मार्ट लाइफस्टाइल से बदल रही NCR की तस्वीर

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रही हाई-टेक टाउनशिप में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन स्पेस और स्मार्ट सुविधाओं पर जोर, घर खरीदारों और निवेशकों के बीच बढ़ रही चर्चा गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर…

    महिला की आजादी से क्यों डरता है समाज? सिमोन द बोउवार के विचार आज भी प्रासंगिक

    पिंजरे में कैद पंछी का गीत: भारत में महिला सुरक्षा का भ्रम लेखिका: देवांशी मंटा और वंशिका सिंह “महिला को पुरुष के संदर्भ में परिभाषित किया जाता है, जबकि पुरुष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला