सरकार ने वित्त वर्ष 2017 के लक्ष्य को किया पार, प्राप्त किए कुल 17.10 लाख करोड़ रुपये

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: आपको यह जानकर बेहद ही आश्चर्य होगा को सरकार ने इस वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 17.10 लाख करोड़ रुपये के साथ अपने कर संग्रहण के अनुमानों को पार कर लिया है। एक फरवरी को पेश किए गए आम बजट में संशोधित अनुमान (आरई) के हिसाब से 16.97 लाख करोड़ के कर संग्रह का अनुमान लगाया गया था।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 17.10 लाख करोड़ का कर संग्रहण (टैक्स कलेक्शन) बीते वर्ष के मुकाबले करीब 18 फीसद की ग्रोथ है। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि “कुल शुद्ध कर आय 18 फीसद बढ़कर 17.10 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो कि बीते 6 सालों में सबसे ज्यादा है।”

जबकि अप्रैल-मार्च की अवधि के दौरान प्रत्यक्ष कर 14.2 फीसद बढ़कर 8.47 लाख करोड़ रुपये हो गया, वहीं अप्रत्यक्ष कर किटी पिछले वर्ष की तुलना में 22 फीसद बढ़कर 8.63 लाख करोड़ रुपये हो गई है। 8.47 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 2016-17 में 100 फीसद की उपलब्धता को दर्शाता है।

मार्च 2017 तक अप्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 2016-17 के संशोधित अनुमान का 101.35 फीसद रहा है। यह संशोधित अनुमान 8.5 लाख करोड़ रुपए का रहा है। सकल राजस्व संग्रहण के संदर्भ में कॉर्पोरेट टैक्स में वृद्धि दर 13.1 फीसद थी। जबकि व्यक्तिगत आयकर 18.4 फीसद था।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस